मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका
नवलशाही पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुटी
कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पुरनाडीह और नवादा पुल के बीच झाड़ी से एक 44 वर्षीय ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार यादव का शव बरामद किया गया। नवलशाही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है और विधिक जांच शुरू कर दी है।
कोडरमा: डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पुरनाडीह और नवादा पुल के बीच स्थित झाड़ी से शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर चालक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के रजौन (मुड़वारो) निवासी प्रभु यादव के 44 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है। फुलवरिया निवासी अनु कुमार मेहता ने बताया कि सुनील उनके ट्रैक्टर का चालक था और पुरनाडीह में किराये के मकान में रहता था।
गुरुवार रात वह अपने चचेरे भाई के साथ मुर्गा खाने की बात कहकर निकला था। उसका चचेरा भाई पुरनाडीह की एक नंबर खदान में हाईवा चलाता है। देर रात तक घर नहीं लौटने पर शुक्रवार सुबह उसकी तलाश की गई। खोजबीन के दौरान पुरनाडीह–नवादा पुल के समीप झाड़ी में उसका शव पड़ा मिला। अनु कुमार मेहता ने आशंका जताई कि घटनास्थल पर बालू बिखरा हुआ था।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


