Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरीय अधिकारी रहे ऑन-ड्यूटी उपस्थित
बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) में मई 2026 के 'बेस्ट इम्प्लाई ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड' के तहत आठ विनिर्दिष्ट कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरीय अधिकारियों ने कर्मियों को दैनिक कार्यों में नवाचार अपनाने तथा सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।
बोकारो: बीएसएल में मई 2026 के लिए बेस्ट इम्प्लाई ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड का आयोजन किया गया जिसमें आठ कर्मचारी पुरस्कृत किये गए। कर्मचारियों को उनके कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में बीएसएल के वरीय अधिकारियों सहित सम्बंधित विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। उपस्थित वरीय अधिकारियों ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस सफलता में कर्मचारियों के साथ- साथ उनके परिवार का भी बहुत बड़ा योगदान है।
उन्होंने आह्वान किया कि कर्मचारी दैनिक कार्यों के साथ-साथ नित नई चुनौतियों को स्वीकार करें और नवाचार के माध्यम से उनका समाधान खोजें ताकि संयंत्र के विकास की गति निरंतर बनी रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने चयनित कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने भी अपने अनुभव वीडियो क्लिप के दवारा साझा किये और कंपनी के प्रति इस पुरस्कार के लिए चुने जाने पर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


