शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश

उप विकास आयुक्त सहित कई आला अधिकारी रहे मौजूद

शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
(शिक्षा विभाग समीक्षा बैठक)

देवघर के उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की बैठक कर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार न होने पर नाराजगी जताई और स्कूलों में नियमित टेस्ट कराने के निर्देश दिए। डीडीए और डीईओ की उपस्थिति में हुई इस बैठक में ड्रॉपआउट बच्चों के दोबारा नामांकन और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया।

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्कूली शिक्षा व्यवस्था, छात्र कल्याण योजनाओं, विद्यालयों की आधारभूत संरचना और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षा व्यवस्था केवल कागजी आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि इसका असर विद्यालयों और बच्चों के प्रदर्शन में दिखना चाहिए। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के तहत चल रहे कार्यों, छात्र-छात्राओं को पोशाक और नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, आदर्श विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और मॉडल स्कूलों के संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने विद्यालयों में पेयजल, शौचालय और भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया।

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने नियमित टेस्ट कराने और बच्चों की क्षमता के अनुसार विशेष शिक्षण व्यवस्था तैयार करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ 5 संगठित अपराधी गिरफ्तार

इसके अलावा स्कूल छोड़ चुके बच्चों को चिह्नित कर उनका दोबारा नामांकन कराने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने पर भी बल दिया गया। बैठक में शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों, विभागीय कार्रवाई, स्थापना संबंधी मामलों और निलंबन प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और शिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर शत-प्रतिशत वोटर मैपिंग के लिए विशेष कैंप आयोजित
शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Pakur News: बाल विवाह मुक्त समाज, कुप्रथा के खिलाफ ग्रामीणों और अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने की शिक्षा और मध्याह्न भोजन की उच्च स्तरीय समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सेल्फी ब्रिज के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने किया बांसकुली और भालका सिंगारी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजना का औचक निरीक्षण
एसबीआई मुख्य शाखा में सीनियर सिटीजन फैसिलिटेशन डेस्क स्थापित, बुजुर्गों को मिलेगी कानूनी सहायता
Hazaribagh News: संत कोलंबस कॉलेज में सात दिवसीय स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का सफल समापन
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की स्वास्थ्य विभाग की व्यापक समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश
Koderma News: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा: चंद्रवीर गायत्री