Dumka News: उपायुक्त ने किया बांसकुली और भालका सिंगारी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण
ग्रामीण मरीजों को समय पर इलाज देने की अपील
दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने रानीश्वर के बांसकुली और मसलिया के भालका सिंगारी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। डीडीसी की उपस्थिति में हुई इस जांच के दौरान उन्होंने अधूरे स्वास्थ्य भवनों को समय पर हस्तांतरित करने तथा उपकेंद्रों में दवाओं व पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा आज रानीश्वर प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बांसकुली तथा मसलिया प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भालका सिंगारी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, आधारभूत संरचनाओं तथा आमजन को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की।
रानीश्वर प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बांसकुली में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन का निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है तथा भवन का हस्तांतरण संबंधित विभाग को नहीं किया गया है। इस पर उपायुक्त ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करते हुए भवन का शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, बिजली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष बल दिया तथा कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें। मौके पर उप विकास आयुक्त उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


