Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट

मसलिया थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किया जब्त

Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
(फ़ोटो)

मसलिया थाना क्षेत्र के गोबरामोड़ के पास साहेबगंज-गोबिंदपुर स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय बच्ची प्रतिमा कुमारी को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेसुध पड़ी है, वहीं उसका परिवार आर्थिक तंगी के कारण इलाज को लेकर बेहद चिंतित है।

मसलिया: थाना क्षेत्र के गोबरामोड़ के पास साहेबगंज-गोबिंदपुर स्टेट हाइवे पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतिमा सड़क किनारे खेल रही थी। 

इसी दौरान दुमका की ओर से आ रही ट्रक संख्या जेएच-01 सी एक्स 2762 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन लहरजोरिया के पास वाहन सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बच्ची को तत्काल निजी वाहन से दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। वह कई घंटों से बेसुध है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बच्ची की मां पातो देवी ने बताया कि परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उसके पिता राजकिशोर राय मजदूरी के लिए मणिपुर गए हुए हैं, जिससे इलाज की व्यवस्था को लेकर परिवार चिंतित है। इधर, मसलिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप