सावन समारोह पर अर्पिता महिला मंडल ने स्वच्छता मित्रों और श्रमिकों को बांटे ट्रॉली बैग

सामग्री पाकर श्रमिकों ने जताया अर्पिता मंडल का आभार

सावन समारोह पर अर्पिता महिला मंडल ने स्वच्छता मित्रों और श्रमिकों को बांटे ट्रॉली बैग
(महिला मंडल की सदस्य टीम)

रांची के जवाहर नगर में अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में सावन समारोह के अवसर पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजहरा, बरकाकाना और गिरिडीह क्षेत्रों के सहयोग से स्वच्छता मित्रों व मालियों के बीच 40 ट्रॉली बैग एवं भोजन के पैकेट वितरित किए गए।

रांची: सावन समारोह के अवसर पर अर्पिता महिला मंडल, अर्पिता महिला मंडल, राजहरा, बरकाकाना एवं गिरिडीह क्षेत्र के सदस्यों के संयुक्त सहयोग से जवाहर नगर में कार्यरत श्रमिकों के लिए सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन तथा सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमिकों के बीच 40 ट्रॉली बैग एवं भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ उनके श्रम, समर्पण एवं योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करना था।

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल, रांची के साथ अर्पिता महिला मंडल, राजहरा, बरकाकाना एवं गिरिडीह क्षेत्र की सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी महिला मंडलों के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया तथा श्रमिकों तक  सामग्री सुव्यवस्थित ढंग से वितरित की गई।ज्ञात हो के ये कर्मी सवच्छता मित्र, माली एवं अन्य कार्यो में अपनी सेवाए दे रहे है ।

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति सिंह ने कहा कि समाज के श्रमिक वर्ग का कल्याण एवं उनके प्रति सम्मान की भावना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अर्पिता महिला मंडल भविष्य में भी समाजोपयोगी एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड बनेगा देश का पहला एआई-संचालित राज्य: नई दिल्ली में 'झारखंड एआई नीति 2026-2031' का रोडमैप जारी

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने अर्पिता महिला मंडल एवं सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अर्पिता महिला मंडल, रांची तथा राजहरा, बरकाकाना एवं गिरिडीह क्षेत्र की महिला मंडलों की टीम सक्रिय सहभागिता एवं समन्वित प्रयासों से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: दो दिवसीय अंतर-विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 का हुआ शानदार शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़