Ranchi News: दो दिवसीय अंतर-विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 का हुआ शानदार शुभारंभ

आर.आर. सिंह और शशि भूषण के नेतृत्व में मैच संपन्न

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय में दो दिवसीय अंतर-विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह ने शतरंज की पहली चाल चलकर उद्घाटन किया, जिसमें 102 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को द्वि-दिवसीय अंतर-विभागीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक (वित्त) द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने आदिल हुसैन, प्रबंधक (खेल) के साथ शतरंज की पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में संजय कुमार सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, एकाग्रता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्य की व्यस्तता के बीच इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा तथा कार्यक्षमता का संचार करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन शतरंज प्रतियोगिता का संचालन आर.आर. सिंह के नेतृत्व में तथा कैरम प्रतियोगिता का संचालन शशि भूषण मंडल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में शतरंज के 33 एवं कैरम के 69 प्रतिभागियों सहित कुल 102 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान दोनों खेलों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट कौशल और खेल भावना का परिचय दिया। कैरम एकल मुकाबलों में अमित जुनैद अख्तर, शशि भूषण मंडल, मनोहर कर्माली, संदीप कुमार एवं प्रभात दयाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते। वहीं, शतरंज प्रतियोगिता में राजकुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, रोहित, रामजी उरांव तथा आर.आर. सिंह ने अपनी रणनीतिक सोच और बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में स्थान बनाया।

यह भी पढ़ें: सावन समारोह पर अर्पिता महिला मंडल ने स्वच्छता मित्रों और श्रमिकों को बांटे ट्रॉली बैग

इस द्वि-दिवसीय अंतर-विभागीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी 'सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता 2026-27' में सीसीएल मुख्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन एवं फाइनल मुकाबले 14 जुलाई, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सीसीएल कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: डुरंड कप के 135वें संस्करण की तैयारी तेज, खेल सचिव मुकेश कुमार ने की समीक्षा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण Dumka News: उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर का निरीक्षण
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उपायुक्त ने दिव्यांगजनों को सौंपी तीन पहिया वाहनों की चाबियां
Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल
मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज के दौरान कबलासी गांव के 12 वर्षीय किशोर मोहित की मौत
Pakur News: अमड़ापाड़ा पुलिस ने दर्ज किया मामला, महिला के खाते से दो किस्तों में उड़े रुपये
Pakur News: पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की बड़ी पहल, महिला रेलकर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Pakur News: आईटीआई सोनाजोड़ी में डीएलएसए द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Hazaribagh News: तीन दिवसीय शिल्पोत्सव-2026 का भव्य समापन, ₹5.60 लाख के उत्पादों की हुई रिकॉर्ड बिक्री 
भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही भीड़
उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न
Ranchi News: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का दिव्य श्रृंगार, उमड़ी भीड़