Koderma News: सांगठनात्मक ऊर्जा और भावी कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक
जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने दी तैयारियों की जानकारी
कोडरमा में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के ६ जुलाई को होने वाले डोमचांच आगमन को लेकर एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज में आयोजित होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रूपरेखा तैयार की है।
कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी कोडरमा द्वारा भारत के महान शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह के सफल आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के 6 जुलाई को डोमचांच आगमन तथा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का आगमन 6 जुलाई (सोमवार) को होगा। उनका मुख्य कार्यक्रम बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज, डोमचांच के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कोडरमा जिले के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।


कार्यक्रम के तैयारी के इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला महामंत्री नागेंद्र पाल ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता परमेश्वर यादव, सुनील सिन्हा, महेश वर्मा, विनय मोदी, निवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला आईं टी सेल संयोजक प्रेमांशु कुमार, नगर उपाध्यक्ष कारू सिंह, नगर महामंत्री कुलदीप राम, डोमचांच ग्रामीण महामंत्री पारिजात सिंह, नवीन मेहता, नगर मंत्री मिथलेश गोस्वामी, संजीव कुमार, हिमांशु कुमार, मौजूद रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

