Koderma News: द रामेश्वर वैली स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया 'ब्लू डे' उत्सव

रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने की अनोखी पहल

Koderma News: द रामेश्वर वैली स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया 'ब्लू डे' उत्सव
(शिक्षिकाओं संग नन्हे बच्चे)

कोडरमा स्थित द रामेश्वर वैली स्कूल के किंडरगार्डन विंग में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए 'ब्लू डे' का आयोजन किया गया। बच्चों ने नीली पोशाक पहनकर कविता, गीत और मनोरंजक खेल गतिविधियों के माध्यम से नीले रंग के महत्व और प्रकृति से जुड़ाव को समझा।

कोडरमा: द रामेश्वर वैली स्कूल के किंडरगार्डन विंग में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच ‘ब्लू डे’ का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नीले रंग के महत्व से परिचित कराना तथा खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान करना था।

इस अवसर पर सभी बच्चे नीले रंग की आकर्षक पोशाक पहनकर विद्यालय पहुँचे। बच्चों ने कविता, गीत,रंग पहचान गतिविधियों एवं मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सम्पृति, वीर, फैजा, अनघ, आदित्य, अभ्युदय, प्रज्ञा, रितिका, सैयद अली, कनिष्क, कृतिका, हरजोत, धृति आर्या सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया। 

विद्यालय की प्राचार्या रश्मि बर्नवाल ने कहा कि नीला रंग शांति, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को प्रकृति के रंगों को समझने और उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षिकाओं में शाची, श्वेता, सीमा, निकिता एवं प्रीति ने बच्चों को सरल एवं रोचक ढंग से बताया कि आसमान नीला दिखाई देता है, समुद्र भी नीला दिखाई देता है तथा नीला रंग हमें शांति, धैर्य और अनंत संभावनाओं का संदेश देता है। 

बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नीले रंग से जुड़ी अनेक जानकारियाँ प्राप्त कीं और पूरे दिन आनंदमय वातावरण में सीखने का अनुभव किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के थीम आधारित कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं रंगों की पहचान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: डॉ नीरा यादव की पहल, अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगा सदर अस्पताल ब्लड बैंक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका