Koderma News: घरबरियाबर गांव में खड़ी कार में लगी अचानक आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी आगे की कार्रवाई

Koderma News: घरबरियाबर गांव में खड़ी कार में लगी अचानक आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
(जलती कार, पुलिस जांच)

कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियाबर गांव में बीती रात घर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाला, वहीं डोमचांच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कोडरमा: डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियाबर गांव में बीती रात घर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ व तत्परता से आग पर काबू पा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने से कार बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद डोमचांच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags:   
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका