Koderma News: झुमरी तिलैया के इतिहास में पहली बार आयोजित हुई परिषद की कार्यशाला

द्वितीय सत्र का तकनीकी संचालन अश्वनी तिवारी द्वारा संपन्न

Koderma News: झुमरी तिलैया के इतिहास में पहली बार आयोजित हुई परिषद की कार्यशाला
(भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि)

कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित अग्रसेन भवन में भारत विकास परिषद की पहली शाखा स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रांतीय अध्यक्ष रामप्रवेश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में संगठन के प्रोटोकॉल, वित्तीय प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और बाल विकास नीतियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

कोडरमा: भारत विकास परिषद, झुमरी तिलैया शाखा के इतिहास में पहली बार शाखा स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यशाला में शाखा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली, सेवा गतिविधियों तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर सदस्यों को प्रशिक्षित एवं प्रेरित करना था। 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संस्थापक सूरज प्रकाश की जयंती पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम्' का गायन किया। कार्यशाला में झारखंड उत्तर प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष रामप्रवेश पांडेय ने परिषद के प्रोटोकॉल, नियम एवं संगठनात्मक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। प्रांतीय सचिव सुनील कुमार ने परिषद की विचारधारा एवं मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। 

हजारीबाग से आए हरेंद्र तिवारी ने संस्कार एवं पर्यावरण प्रकल्पों की महत्ता बताई, जबकि डॉ. मुंद्रिका तिवारी ने महिला सहभागिता और बाल विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। प्रांत के उपाध्यक्ष कैलाश राणा ने संकल्प प्रकल्प की उपयोगिता पर चर्चा की तथा प्रांत के वित्त सचिव अश्वनी तिवारी ने परिषद के वित्तीय प्रबंधन एवं मोबाइल ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित 'मुक्त चिंतन' सत्र में सदस्यों ने प्रांतीय अध्यक्ष से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। 

इस संवादात्मक सत्र को प्रतिभागियों ने अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यशाला में हजारीबाग शाखा के सचिव सरदार सुरजीत सिंह सहित झुमरी तिलैया शाखा के मधुसूदन दारूका, नारायण सिंह, कैलाश चौधरी, संजय अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, असीम तिवारी, सुरेश जैन, प्रीति गुप्ता, शाखा के कोषाध्यक्ष छोटेलाल पांडेय, शाखा सचिव विमल पच्चीसिया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में छात्र परिषद् का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन विमल पच्चीसिया तथा द्वितीय सत्र का संचालन अश्वनी तिवारी ने किया। अंत में शाखा सचिव विमल पच्चीसिया ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ। उपस्थित सदस्यों ने इस कार्यशाला को संगठन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर बल दिया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: द रामेश्वर वैली स्कूल में बच्चों ने धूमधाम से मनाया 'ब्लू डे' उत्सव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका