Koderma News: झुमरीतिलैया में आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य समापन

आनंद जैन पांड्या ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन

Koderma News: झुमरीतिलैया में आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य समापन
(जैन संस्कार शिविर संपन्न)

झुमरीतिलैया के दिगंबर जैन समाज भवन में मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का २९ जून को भव्य समापन हुआ। सांगानेर (जयपुर) के विद्वानों के सानिध्य में चले इस शिविर में बच्चों और बड़ों को धार्मिक संस्कार देने के साथ ही लिखित परीक्षा भी आयोजित की गई।

कोडरमा: श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर (जयपुर) एवं श्री दिगंबर जैन समाज, झुमरीतिलैया के संयुक्त तत्वावधान में परमपूज्य आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य पुंगव मुनि श्री108 सुधा सागर जी मुनीराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का प्रारंभ हुया और 29 जून को भव्य समापन हुआ। इस समापन समारोह में समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी मौजूद रहे।  

विद्वान अभिषेक जैन शास्त्री एवं सर्वेश जैन शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिविर प्रभारी संजीव जैन, पारसनाथ, ओर पाठशाला प्रेरक आगम जैन  सांगानेर (राजस्थान) ने मंच साझा किया। गत 22 जून को समाज के पूर्व अध्यक्ष सुशील जैन छाबड़ा ने शिविर का मंगल कलश स्थापना कर उदघाटन किया  था और  समाज के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला ने दीप प्रज्वलित किया। 

इस शिविर में प्रतिदिन सुबह और शाम में सेकड़ो शिविरार्थी ने ज्ञान अर्जन किया। साथ ही बच्चों का क्लास भी पहले भाग से 4 चौथे भाग तक की। पढ़ाई कराया गया।  29 जून को प्रातः सभी शिविरार्थि की  परीक्षा ली गयी जिसमें बच्चों की परीक्षा और बड़ों की  परीक्षा अलग अलग शिफ्ट में कराया गया। जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों- उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी,सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, ललित जैन सेठी,सुरेश जैन झांझरी ने आदरपूर्वक भैया जी को तिलक लगाया, माल्यार्पण किया तथा पगड़ी और शाल ओढ़ाकर उनका भव्य सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जी  ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में भव्य सामान्य अभिभावक बैठक संपन्न

अपने संबोधन में भैया जी ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि बचपन से ही बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों के निर्माण के लिए ऐसे शिक्षण शिविरों की आवश्यकता बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का सफल संचालन आनंद जैन पांड्या द्वारा किया गया और अंत में सभी के प्रति आभार प्रदर्शन अमित जैन सेठी ने किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक

समारोह में शिविर को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग देने वाले समाज के सदस्यों- शिविर संयोजक आनंद जैन पांड्या, अमित जैन सेठी मोनी, सुनीता जैन सेठी, नीलिमा जैन ठोल्या का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। समाज के मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा ने यह जानकारी साझा की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता
अंधविश्वास की दर्दनाक पराकाष्ठा: सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, शव को गोबर-गोमूत्र में लपेटकर 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र
Giridih News: अफवाह फैलाने और भ्रामक खबरें पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त विधिक कार्रवाई
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर समाहरणालय में सर्वदलीय बैठक आयोजित
अमेरिका-ईरान में सीजफायर टूटा, पुनः भड़का युद्ध: जे पी पांडेय
Koderma News: झुमरीतिलैया में आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य समापन
Koderma News: प्रवासी श्रमिक का गुजरात में निधन, पैतृक गांव पहुंचा शव
Koderma News: सतगावां के बासोडीह में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 'ओम क्लिनिक' का शुभारंभ
Koderma News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
Koderma News: प्रशासनिक व नागरिक समन्वय, केंद्रीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रक्षेत्रों का दौरा कर बनाई रणनीति
Koderma News: सरला-बिरला विश्वविद्यालय में भव्य पुरस्कार वितरण के साथ फिल्म फेस्टिवल संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कॉमर्स के छात्रों ने मनाया राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस