Koderma News: मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में संपन्न हुई शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक
अफवाहों से बचने और सौहार्द बनाए रखने की सामूहिक अपील
जयनगर थाना परिसर में उप प्रमुख राजनारायण सिंह की अध्यक्षता में मुहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ गौतम कुमार और पुलिस इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने दोनों समुदायों के साथ विधिक समन्वय स्थापित करते हुए अवैध शराब पर रोक लगाने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
जयनगर: थाना परिसर में सोमवार को मुहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति कि बैठक उप प्रमुख राजनारायण सिंह कि अध्यक्षता में हुई। संचालन समाजसेवी शिवशंकर वर्णवाल ने किया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं दोनों समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने कहा कि त्योहार को देखते हुए शराब पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा सरकारी शराब दुकान को बंद किया जाता है। लेकिन अवैध महुआ शराब की बिक्री खुले आम होती है। और प्रशासन इसपर लगाम लगाने में नाकाम रहता है।
ऐसे में प्रशासन महुआ शराब पर प्रतिबंध एवं असामजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का कार्य करे इसकी आवश्यकता है। वहीं बीडीओ गौतम कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं दोनों समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग किसी भी समुदाय के व्यक्ति द्वारा उपद्रव या सामाजिक वातावरण बिगाड़ने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर प्रशासन को सूचना दें। पुलिस इन्स्पेक्टर सुजीत कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई समुदाय के लोग किसी भी प्रकार व्हाट्सएप फेसबुक ग्रुप में किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


