Koderma News: निदेशक साजन खान का बड़ा दावा, आई.टी.आई कोर्स के बाद मिलेगी शत-प्रतिशत जॉब गारंटी
अतिथि अनुज कुमार ने संस्थान की शुरुआत की सराहना की
सतगावां प्रखंड के बासोडीह में 'हिंद आई.टी.आई संस्थान' का भव्य उद्घाटन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। संस्थान के निदेशक साजन खान ने 22 जून से 22 जुलाई 2026 तक नामांकन कराने वाले छात्रों को फीस में 10 हजार रुपये की विधिक छूट और शत-प्रतिशत जॉब गारंटी देने की घोषणा की है।
सतगावां: प्रखंड अंतर्गत बासोडीह में सोमवार को हिंद आई.टी.आई संस्थान का विधिवत फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। जिससे पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल देखा गया। समारोह में मुख्य रूप से संस्थान के निदेशक साजन खान और शिक्षक लालू प्रसाद यादव मौजूद रहे।
वहीं अतिथि के रूप में अनुज कुमार एवं सुरेश प्रसाद यादव ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर संस्थान की शुरुआत की और क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए निदेशक साजन खान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना ही इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य है।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


