Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक

समाहरणालय सभागार में सोमवार को आयोजित हुई बैठक

Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
(रोजगार व श्रम समीक्षा)

हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती ने श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक कर 3 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार मेला के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 में सारथी योजना व जेएसएलपीएस के माध्यम से 10,000 युवाओं को कौशलयुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रम विभाग एवं नियोजन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों एवं प्रवासी मजदूरों के निबंधन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक श्रमिकों को विभागीय योजनाओं से जोड़कर उनके सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

श्रम अधीक्षक ने बैठक में जानकारी दी कि जिले में अब तक 57,625 असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा 17,000 प्रवासी मजदूरों का निबंधन किया जा चुका है। इस पर उपायुक्त ने शेष पात्र श्रमिकों के निबंधन हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया, ताकि पात्र लाभुक योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर सकें।

बैठक में नियोजन विभाग की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने आगामी 3 जुलाई को आयोजित होने वाले रोजगार मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार एवं कौशल की तलाश कर रहे युवाओं तक रोजगार मेला की जानकारी पहुंचाई जाए तथा अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें: न्यायालय के वारंट पर चौपारण पुलिस का एक्शन: केंदुआ पाड़ेबारा से दबोचा गया वांछित अभियुक्त

नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 2,905 बेरोजगार युवाओं का निबंधन किया गया है। इस पर उपायुक्त ने निबंधन की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 10,000 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत सारथी योजना एवं जेएसएलपीएस के माध्यम से युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कौशलयुक्त बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप का पहला हफ्ता पूरा; युवाओं को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

उपायुक्त ने नियोजन कार्यालय द्वारा आयोजित भर्ती कैंपों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। बैठक में श्रम अधीक्षक बसंत महतो,जिला नियोजन पदाधिकारी अवधेश कुमार उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 
BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा
Sahebganj News: थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में बैंक, CSP एवं पेट्रोल पंपों का सुरक्षा ऑडिट
Sahebganj News: सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने एडीजी अमित लोढ़ा को सौंपा भ्रष्ट अफसरों का चिट्ठा
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की मनरेगा और आवास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव का निर्देश, राजस्व शिविरों के आवेदनों का प्राथमिकता पर करें निष्पादन
गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराए जाने के मामले में रेलवे बोर्ड ने लिया संज्ञान