Hazaribagh News: साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप का पहला हफ्ता पूरा; युवाओं को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

वास्तविक उदाहरणों से समझाया गया डिजिटल सुरक्षा का महत्व

Hazaribagh News: साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप का पहला हफ्ता पूरा; युवाओं को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
(साइबर सुरक्षा बूटकैम्प संपन्न)

हजारीबाग में अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित 'साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप एवं बूटकैम्प-2026' का प्रथम सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। संस्थान के निदेशक सौरव विश्वकर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कंप्यूटर नेटवर्किंग और आगामी सत्रों में एथिकल हैकिंग के व्यावहारिक गुण सिखाकर डिजिटल क्षेत्र में दक्ष बनाना है।

हजारीबाग: डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच युवाओं को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में दक्ष बनाने की दिशा में अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड की पहल रंग ला रही है। संस्थान द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप एवं बूटकैम्प-2026 का प्रथम सप्ताह सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।

 इस दौरान प्रतिभागियों ने कंप्यूटर नेटवर्किंग और साइबर सुरक्षा की बुनियादी तकनीकों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त किया प्रशिक्षण के पहले सप्ताह में विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं इंटरनेट की मूलभूत कार्यप्रणाली, नेटवर्किंग की आधारभूत अवधारणाएं, लोकल एरिया नेटवर्क (एलएएन), ओएसआई मॉडल, आईपी एड्रेसिंग, टीसीपी/आईपी, डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस), डायनेमिक होस्ट कॉन्फ़िगरेशन प्रोटोकॉल (डीएचसीपी), एचटीटीपी एवं एचटीटीपीएस सहित साइबर सुरक्षा के शुरुआती पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने वास्तविक उदाहरणों और प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से इंटरनेट पर डाटा के आदान-प्रदान, नेटवर्क उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्व को सरल तरीके से समझाया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने नेटवर्क संरचना, साइबर खतरों की प्रारंभिक पहचान और सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार करने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को भी जाना। 

इससे विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के उन्नत विषयों की पढ़ाई के लिए मजबूत आधार तैयार करने में मदद मिली। संस्थान के निदेशक सौरव विश्वकर्मा ने प्रथम सप्ताह पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी कुशल साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ के लिए मजबूत तकनीकी आधार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक के दौर में साइबर सुरक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है और युवाओं के लिए इस क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे सप्ताह में एथिकल हैकिंग की मूल अवधारणाओं पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: विधायक प्रदीप प्रसाद ने दी विकास योजनाओं की सौगात, सड़क और नाली निर्माण का किया शिलान्यास

इसमें प्रतिभागियों को सूचना संग्रहण तकनीक (रिकॉनिसेंस), ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (ओएसआईएनटी), कमजोरियों का आकलन, वेब सुरक्षा तथा एथिकल हैकिंग के प्रारंभिक सिद्धांतों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान ने कहा कि उसका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षित कर साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में दक्ष बनाना है, ताकि वे भविष्य की डिजिटल चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: डबल मर्डर कांड, पीड़ित परिवार से मिलीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन 201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन
Pakur News: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आदिम जनजाति बहुल छूरीधारी गांव
Pakur News: दुष्कर्म व मारपीट के मामलों में मुफस्सिल पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप का पहला हफ्ता पूरा; युवाओं को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
Hazaribagh News: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मिले छात्र प्रतिनिधि, आरक्षण और छात्रवृत्ति पर चर्चा
Hazaribagh News: भगहर रोड पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, सेल्हारा के चालक की मौके पर मौत