Hazaribagh News: भगहर रोड पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, सेल्हारा के चालक की मौके पर मौत

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Hazaribagh News: भगहर रोड पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, सेल्हारा के चालक की मौके पर मौत
(पलटा अवैध बालू का ट्रैक्टर)

चौपारण प्रखंड के भगहर रोड पर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से सेल्हारा निवासी चालक अनिल भोक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन और परिवहन सिंडिकेट के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

चौपारण: प्रखंड क्षेत्र के भगहर रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलट जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल भोक्ता (पिता- महाबीर भोक्ता), निवासी ग्राम सेल्हारा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालू लदा ट्रैक्टर भगहर रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से चालक अनिल भोक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा बचाव का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बालू ढुलाई का कारोबार लगातार जारी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों और अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: झारखंड टी-20 लीग में बरही के दो खिलाड़ियों का चयन,विधायक मनोज यादव ने किया सम्मानित

ग्रामीणों का कहना है कि यदि अवैध बालू परिवहन पर समय रहते प्रभावी रोक लगाई जाती, तो शायद इस तरह की दुखद घटना टाली जा सकती थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन 201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन
Pakur News: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आदिम जनजाति बहुल छूरीधारी गांव
Pakur News: दुष्कर्म व मारपीट के मामलों में मुफस्सिल पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप का पहला हफ्ता पूरा; युवाओं को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
Hazaribagh News: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मिले छात्र प्रतिनिधि, आरक्षण और छात्रवृत्ति पर चर्चा
Hazaribagh News: भगहर रोड पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, सेल्हारा के चालक की मौके पर मौत