Giridih News: देवरी में 40 डिग्री पार तापमान, गर्मी और बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल

सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल

Giridih News: देवरी में 40 डिग्री पार तापमान, गर्मी और बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल
देवरी में गर्मी और बिजली संकट से हालात खराब

देवरी प्रखंड में भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में हालात गंभीर हो गए हैं। खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूर सबसे अधिक प्रभावित हैं।

गिरिडीह: पूरा झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है और देवरी प्रखंड में हालात और भी खराब हो गए हैं। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

देवरी प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में स्थिति और गंभीर है। गांवों में खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर और दैनिक कामकाज से जुड़े लोग इस तपती गर्मी से बेहाल हैं। कई जगहों पर पेयजल की समस्या भी बढ़ गई है, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि तपतपाती धूप में काम करना मजबूरी बन गया है। बाहर निकलते समय लोग सिर पर गमछा, तौलिया या छाता लेकर ही निकल रहे हैं। वहीं, गर्मी से राहत पाने के लिए नींबू पानी, बेल शरबत, गन्ना जूस और ओआरएस घोल का सहारा लिया जा रहा है।

देवरी प्रखंड के कई गांवों में बिजली की आंख-मिचौनी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दिन में गर्मी और रात में बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण चैन की नींद भी नहीं ले पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल

प्रखंड प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय करें। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शीतल पेयजल, चना-गुड़ जैसी व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी तरफ बिजली की अनियमित आपूर्ति ने जीवन को और कठिन बना दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात ऐसे हैं कि लोग पूछ रहे हैं—“आखिर करें तो क्या करें, उर्फ ये गर्मी!”

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा