गांव के युवाओं के लिए वरदान बना ब्रेन टेक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर, कंप्यूटर सीख ग्रामीण युवा बदल रहे अपना भविष्य
छोटे शहर में मिल रही हाईटेक ट्रेनिंग, रोजगार की राह हो रही आसान
गिरिडीह के चतरो देवरी स्थित ब्रेन टेक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर ग्रामीण युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। यहां विभिन्न रोजगारपरक कंप्यूटर कोर्स के माध्यम से छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा रही है।
गिरिडीह: गिरिडीह के साँखो रोड चतरो देवरी स्थित ब्रेन टेक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। संस्थान में बेसिक कंप्यूटर, टैली प्राइम विथ Gst, ग्राफिक डिजाइन, वेब डिजाइनिंग, हार्डवेयर-नेटवर्किंग , एडवांस एक्सेल, DCA, ADCA+, HDCA, एवं प्रोग्रामिंग जैसे रोजगारपरक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर विशेष जोर


ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को अब कंप्यूटर शिक्षा के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है।
रोजगार के बढ़ रहे अवसर
संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कई छात्र एवं छात्राएं निजी संस्थानों एवं दुकानों में कार्य भी शुरू कर रहे हैं।

छात्रों को करियर गाइडेंस एवं जॉब असिस्टेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
क्या बोले संचालक वीरेंद्र विश्वकर्मा
संस्था के संचालक वीरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा, “आज के समय में कंप्यूटर शिक्षा बेहद जरूरी हो गई है। हमारा प्रयास है कि गांव के छात्र भी आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।”

युवाओं में बढ़ रही रुचि
क्षेत्र के अभिभावकों एवं युवाओं में कंप्यूटर शिक्षा के प्रति लगातार रुचि बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
