होटवार जेल यौन शोषण प्रकरण पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात

जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

होटवार जेल यौन शोषण प्रकरण पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो

रांची स्थित होटवार केंद्रीय कारा में महिला कैदी के गर्भवती होने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की।

रांची: होटवार जेल यौन शोषण मामला तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपकर रांची स्थित होटवार केंद्रीय कारा में बंद महिला कैदी के गर्भवती होने की घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही जेलों में कैदियों को नियमानुसार मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित कराने की मांग उठाई गई।

ज्ञापन के माध्यम से देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि यदि महिला कैदी के गर्भवती होने की खबर सत्य है, तो यह जेल प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था एवं महिला सम्मान पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। जेल जैसी उच्च सुरक्षा वाली जगह में ऐसी घटना होना अत्यंत चिंताजनक है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि जेल में बंद व्यक्ति अपराधी हो सकते हैं, परंतु वे भी संविधान प्रदत्त मानवीय अधिकारों एवं सम्मानजनक जीवन के अधिकारी हैं। जेल मैनुअल एवं सरकारी नियमों के अनुरूप कैदियों को पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल, समय पर स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य मूलभूत अधिकार उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

महामहिम राज्यपाल महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मामले को संवेदनशील बताते हुए उचित स्तर पर परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को अवगत कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहते हुए न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

यह भी पढ़ें: मधुपुर के ऐतिहासिक पंपू तालाब में ‘जहरीला मौत का खेल’! हजारों मछलियां, कछुए और सांपों की मौत से सनसनी

जेएलकेएम ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, महिला बंदियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, CCTV निगरानी प्रणाली सुदृढ़ की जाए तथा जेलों में कैदियों के हक-अधिकार एवं मूलभूत सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं।

यह भी पढ़ें: जेल में महिला कैदी से यौन शोषण के आरोप, बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, संगठन महासचिव मनीष कुमार साहू, संजीव रंजन प्रसाद, कलेश्वर बड़ाईक एवं फूलेश्वर बैठा शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गिरिडीह में फूड सेफ्टी व्हीकल रवाना, अब ठेला-खोमचा के खाने की होगी जांच गिरिडीह में फूड सेफ्टी व्हीकल रवाना, अब ठेला-खोमचा के खाने की होगी जांच
Giridih News: सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में BDO तिवारी सख्त, आवास और मनरेगा पर लगाई फटकार
भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेशी दौरों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
होटवार जेल यौन शोषण प्रकरण पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात
झारखंड के युवा शोधकर्ता कुलेश भंडारी का चीन में अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता सम्मेलन के लिए चयन
पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
Sahebganj News: NH-133A का जर्जर पुल बना मौत का रास्ता, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Sahebganj News: पीएम-जनमन योजना से साहिबगंज के गांवों को मिली विकास की नई रफ्तार
थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली जामताड़ा की शूटर देवासी हेंब्रम को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित
दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पूरे परिवार को खत्म किया, फिर खुद को किया घायल
Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई