झारखंड के युवा शोधकर्ता कुलेश भंडारी का चीन में अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता सम्मेलन के लिए चयन

एटीबीसी-2026 सम्मेलन चीन के शिशुआंगबन्ना क्षेत्र में होगा आयोजित

झारखंड के युवा शोधकर्ता कुलेश भंडारी का चीन में अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता सम्मेलन के लिए चयन
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए चयनित शोधकर्ता कुलेश भंडारी

झारखंड के युवा जैवविविधता शोधकर्ता और प्राणीशास्त्र के स्नातकोत्तर विद्यार्थी कुलेश भंडारी का चयन चीन में आयोजित होने वाले एटीबीसी-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए हुआ है। वे इस सम्मेलन में झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों के ग्रेनाइट पहाड़ी पारितंत्र और जैवविविधता पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगे।

दुमका/अंतरराष्ट्रीय विज्ञान डेस्क: झारखंड के युवा जैवविविधता शोधकर्ता एवं प्राणीशास्त्र के स्नातकोत्तर विद्यार्थी कुलेश भंडारी का चयन विश्व-प्रसिद्ध वैज्ञानिक संस्था Association for Tropical Biology and Conservation द्वारा आयोजित एटीबीसी-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मौखिक शोध प्रस्तुति के लिए हुआ है। यह सम्मेलन जून–जुलाई 2026 में चीन के शिशुआंगबन्ना क्षेत्र में आयोजित होगा, जहाँ विश्वभर के जैवविविधता, पारिस्थितिकी एवं संरक्षण विज्ञान से जुड़े वैज्ञानिक भाग लेंगे।

कुलेश भंडारी को सम्मेलन सहभागिता हेतु ग्लोबल विस्टास फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल ग्रांट समर्थन भी प्रदान किया गया है। एटीबीसी को उष्णकटिबंधीय जीवविज्ञान एवं संरक्षण विज्ञान के क्षेत्र में विश्व के सबसे प्रतिष्ठित एवं अत्यंत प्रतिस्पर्धी वैज्ञानिक मंचों में गिना जाता है।
उनका शोध झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों के ग्रेनाइट पहाड़ी पारितंत्र, जैवविविधता तथा चट्टान-वन संक्रमण क्षेत्रों पर आधारित है। यह अध्ययन झारखंड के कम अध्ययन किए गए चट्टानी एवं वन पारितंत्रों की पारिस्थितिक महत्ता को वैश्विक वैज्ञानिक मंच तक पहुँचाने का प्रयास माना जा रहा है।
कुलेश वर्तमान में Sido Kanhu Murmu University से संबद्ध हैं तथा जैवविविधता संरक्षण, पारंपरिक  पारिस्थितिक ज्ञान, मानव-वन्यजीव अंतःक्रिया एवं सामुदायिक संरक्षण जैसे विषयों पर कार्य कर रहे हैं। वे The Pollination Project Foundation समर्थित “वाइल्ड फूड फॉरेस्ट्स इन ट्राइबल झारखंड” पहल के परियोजना प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त वे The Habitats Trust समर्थित भारतीय विशाल फलाहारी चमगादड़ संरक्षण परियोजना से भी जुड़े हुए हैं।

कुलेश भंडारी ने बताया कि उनका प्रयास झारखंड के वनांचल, पहाड़ी पारितंत्रों एवं आदिवासी भू-दृश्यों की जैवविविधता को वैश्विक वैज्ञानिक मंच तक पहुँचाना है। वर्तमान में सम्मेलन सहभागिता हेतु वीज़ा एवं अन्य यात्रा औपचारिकताओं की प्रक्रिया जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गिरिडीह में फूड सेफ्टी व्हीकल रवाना, अब ठेला-खोमचा के खाने की होगी जांच गिरिडीह में फूड सेफ्टी व्हीकल रवाना, अब ठेला-खोमचा के खाने की होगी जांच
Giridih News: सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में BDO तिवारी सख्त, आवास और मनरेगा पर लगाई फटकार
भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेशी दौरों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
होटवार जेल यौन शोषण प्रकरण पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात
झारखंड के युवा शोधकर्ता कुलेश भंडारी का चीन में अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता सम्मेलन के लिए चयन
पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
Sahebganj News: NH-133A का जर्जर पुल बना मौत का रास्ता, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Sahebganj News: पीएम-जनमन योजना से साहिबगंज के गांवों को मिली विकास की नई रफ्तार
थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली जामताड़ा की शूटर देवासी हेंब्रम को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित
दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पूरे परिवार को खत्म किया, फिर खुद को किया घायल
Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई