भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेशी दौरों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

विदेशी दौरों का शोर, राज्य में निवेश का जीरो स्कोर: प्रतुल शाह देव

भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेशी दौरों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल Shah देव ने हेमंत सरकार की विदेशी यात्राओं और निवेश दावों पर सवाल उठाते हुए श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वीडन, स्पेन, दावोस और ब्रिटेन दौरों के दौरान सरकार ने लाखों करोड़ निवेश और हजारों रोजगार के दावे किए, लेकिन धरातल पर कोई ठोस परिणाम नहीं दिख रहा है।

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए हेमंत सरकार को विदेश यात्राओं और उन दौरों के दौरान किए गए निवेश दावों पर घेरा। प्रतुल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीडन, स्पेन, दावोस एवं ब्रिटेन यात्राओं को “निवेश यात्रा नहीं, बल्कि राजनीतिक पर्यटन यात्रा” करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े-बड़े निवेश प्रस्तावों और लाखों रोजगार के सपने दिखाकर झारखंड की जनता को भ्रमित करने का काम किया, लेकिन आज तक कोई ठोस औद्योगिक परिणाम दिखाई नहीं दे रहा है।

प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्राओं के बाद सरकार ने दावा किया था कि स्वीडन और स्पेन दौरे से ₹3000 से ₹4000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। इसी प्रकार दावोस और ब्रिटेन यात्रा के बाद ₹1.27 लाख करोड़ के निवेश समझौते और लगभग 46,500 रोजगार सृजन की बात कही गई थी।

प्रतुल ने कहा कि स्पेन की फाइरा डी बार्सिलोना कंपनी के साथ रांची में ₹1500 करोड़ तक के विशाल कन्वेंशन सेंटर का दावा किया गया था, लेकिन आज तक भूमि चयन और वित्तीय मॉडल ही तय नहीं हो पाया। टेस्ला समूह की कंपनी द्वारा लगभग ₹1300 करोड़ के बैटरी भंडारण संयंत्र की चर्चा हुई थी, परंतु न भूमि आवंटन हुआ और न ही निर्माण कार्य शुरू हुआ।

उन्होंने कहा कि स्पेन के Espanol क्लब के साथ राज्य में फुटबॉल कोचों के प्रशिक्षण देने का समझौता भी केवल आईवॉश साबित हुआ। स्वीडन में मुख्यमंत्री ने वोल्वो के प्लांट का दौरा किया था और घोषणा की थी कि वोल्वो झारखंड में इलेक्ट्रिक बस और ट्रक का प्लांट लगाएगी तथा माइनिंग क्षेत्र में भी निवेश करेगी। जेट्रोन ग्रुप के साथ की गई घोषणाएं भी धरातल पर नहीं उतर सकीं।

यह भी पढ़ें: झारखंड का स्वास्थ्य महकमा खुद आईसीयू में, इसे इलाज की जरूरत: भाजपा प्रवक्ता

प्रतुल शाह देव ने कहा कि दावोस यात्रा में टाटा स्टील के ₹11,000 करोड़ निवेश का भी व्यापक प्रचार किया गया, जबकि उसमें से अधिकांश योजनाएं पहले से प्रस्तावित विस्तार परियोजनाएं थीं। टेक महिंद्रा, हिताची, इंफोसिस, वेलस्पन और लुलु समूह जैसे नामों का उपयोग केवल समाचारों की सुर्खियां बटोरने के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल कांड मामले में भाजपा की मांग - यौन शोषण, गर्भपात और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच: अजय साह

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने घोषणा की थी कि जिंदल ग्रुप क्लीन एनर्जी के लिए ₹30,000 करोड़ का न्यूक्लियर प्लांट लगाएगा। वहीं, उड़ीसा एलॉय ₹25,000 करोड़, रुंगटा समूह ₹10,000 करोड़ का सरायकेला में पावर प्लांट, अमलगम स्टील ₹5000 करोड़ तथा अंबुजा सीमेंट गोड्डा में ₹1600 करोड़ का सीमेंट प्लांट लगाएगी। इसके अलावा सनशाइन ग्रुप एआई सेक्टर में ₹3000 करोड़ का निवेश करेगा। लेकिन अब तक न तो जमीन का अधिग्रहण हुआ और न ही कोई स्पष्ट रोडमैप सामने आया।

प्रतुल ने कहा कि यदि वास्तव में निवेश आया होता, तो आज राज्य के युवाओं को रोजगार मिलता, औद्योगिक गतिविधियां दिखाई देतीं और निर्माण कार्य शुरू हो चुका होता। उन्होंने मांग की कि हेमंत सरकार अपनी विदेशी यात्राओं और निवेश समझौतों को लेकर श्वेत पत्र जारी करे।

प्रेस वार्ता में सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक भी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गिरिडीह में फूड सेफ्टी व्हीकल रवाना, अब ठेला-खोमचा के खाने की होगी जांच गिरिडीह में फूड सेफ्टी व्हीकल रवाना, अब ठेला-खोमचा के खाने की होगी जांच
Giridih News: सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में BDO तिवारी सख्त, आवास और मनरेगा पर लगाई फटकार
भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेशी दौरों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
होटवार जेल यौन शोषण प्रकरण पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात
झारखंड के युवा शोधकर्ता कुलेश भंडारी का चीन में अंतरराष्ट्रीय जैवविविधता सम्मेलन के लिए चयन
पोड़ाहाट जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज
Sahebganj News: NH-133A का जर्जर पुल बना मौत का रास्ता, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
Sahebganj News: पीएम-जनमन योजना से साहिबगंज के गांवों को मिली विकास की नई रफ्तार
थाईलैंड में गोल्ड जीतने वाली जामताड़ा की शूटर देवासी हेंब्रम को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित
दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पूरे परिवार को खत्म किया, फिर खुद को किया घायल
Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई