Hemant Soren
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए और राज्यवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव मजबूत करने का संदेश दिया।
Read More...
समाचार  राज्य  ताज़ा 2   रांची  झारखण्ड 

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रशांत कुमार को परीक्षा सुधार समिति से हटाने की मांग

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, प्रशांत कुमार को परीक्षा सुधार समिति से हटाने की मांग झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर JSSC के प्रभारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार को परीक्षा सुधार समिति से हटाने की मांग की है। उन्होंने JPSC और JSSC भर्ती अनियमितताओं की समग्र जांच CBI से कराने की भी मांग उठाई।
Read More...
समाचार  राज्य  बोकारो  झारखण्ड 

Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव

Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव बोकारो में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया के नेतृत्व में 31 अगस्त तक नगर के सभी वार्डों और बूथ स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने केंद्र सरकार पर झारखंड के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अभियान में कार्यकर्ताओं ने खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों को लेकर जनता को जागरूक किया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

झारखंड में अगले माह से एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू की ट्रेनिंग, चयन प्रक्रिया पूरी

झारखंड में अगले माह से एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू की ट्रेनिंग, चयन प्रक्रिया पूरी झारखंड सरकार के नागर विमानन विभाग के अंतर्गत संचालित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में डिप्लोमा इन एविएशन एंड मैनेजमेंट पाठ्यक्रम के लिए चयन साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संस्थान के एयर होस्टेस एवं ग्राउंड क्रू ट्रेनिंग विभाग के माध्यम से एयर होस्टेस, फ्लाइट स्टीवर्ड और ग्राउंड क्रू जैसे रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण की शुरुआत अगले माह से होने की संभावना है।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

बाबूलाल के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, क्या छात्र आंदोलन बनेगा सियासी अखाड़ा?

बाबूलाल के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, क्या छात्र आंदोलन बनेगा सियासी अखाड़ा? झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। ऋषीकेश सिंह ने छात्रों के साथ हिंसा या दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

हेमन्त सोरेन की सरकार ने आपातकाल के मंजर की दिला दी याद: संजय सेठ

हेमन्त सोरेन की सरकार ने आपातकाल के मंजर की दिला दी याद: संजय सेठ रांची में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने JPSC, JSSC CGL समेत पिछले छह वर्षों में आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराने की मांग की।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों से दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला, इस गुंडागर्दी का मिलेगा मुँहतोड़ जवाब: बाबूलाल मरांडी

छात्रों की आवाज को लाठी-डंडों से दबाने की कोशिश लोकतंत्र पर हमला, इस गुंडागर्दी का मिलेगा मुँहतोड़ जवाब: बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर हेमंत सरकार और झामुमो पर तीखा हमला बोला है। गिरिडीह में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न जिलों में झामुमो कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ गुंडागर्दी की और लाठी-डंडों से उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

JPSC इंटरव्यू में गड़बड़ी के आरोप, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

JPSC इंटरव्यू में गड़बड़ी के आरोप, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग JPSC की 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा रद्द होने के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग की है।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कैबिनेट फैसलों पर जताया आभार

हेमंत सोरेन से मिले कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कैबिनेट फैसलों पर जताया आभार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्री एवं विधायकों ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने 17 अगस्त 2026 को हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

छात्रों की आवाज राहुल गांधी ने की बुलंद, हेमंत सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला: विजय शंकर नायक

छात्रों की आवाज राहुल गांधी ने की बुलंद, हेमंत सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला: विजय शंकर नायक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने JSSC-CGL समेत परीक्षा विवादों पर राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लिया गया निर्णय छात्रों की मेहनत, संघर्ष और न्याय की जीत है।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

हेमंत सरकार ने कैबिनेट में बैठकर छात्रों को ठगने की बनाई पूरी प्लानिंग, सीबीआई जांच बिना न्याय अधूरा: बाबूलाल मरांडी

हेमंत सरकार ने कैबिनेट में बैठकर छात्रों को ठगने की बनाई पूरी प्लानिंग, सीबीआई जांच बिना न्याय अधूरा: बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC-JSSC परीक्षा विवाद और छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने परीक्षाएं रद्द कर छात्रों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश की है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों की मुख्य मांग CBI जांच की है और केवल परीक्षा रद्द करने से समस्या का समाधान नहीं होगा।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द, सरकार ने 2014 से अब तक की परीक्षाओं की जांच का लिया फैसला

CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द, सरकार ने 2014 से अब तक की परीक्षाओं की जांच का लिया फैसला झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई विशेष कैबिनेट बैठक के बाद CGL समेत TDPL की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की गई।
Read More...

Advertisement