बाबूलाल के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, क्या छात्र आंदोलन बनेगा सियासी अखाड़ा?

बाबूलाल के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, क्या छात्र आंदोलन बनेगा सियासी अखाड़ा?
छात्र आंदोलन को लेकर ऋषीकेश सिंह का बाबूलाल पर पलटवार

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। ऋषीकेश सिंह ने छात्रों के साथ हिंसा या दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग का समर्थन किया।

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति न करें बाबूलाल। छात्रों के भविष्य और उनके आंदोलन को राजनीतिक स्वार्थ का हथियार बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। बाबूलाल जी, छात्रों का दर्द नहीं, बल्कि आपकी सत्ता की भूख साफ दिखाई दे रही है।

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि छात्रों के साथ हिंसा या दुर्व्यवहार का कांग्रेस स्पष्ट विरोध करती है। दोषी कोई भी हो, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन जांच से पहले राजनीतिक बयानबाजी कर माहौल बिगाड़ना भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि अमित शाह से मुलाकात के बाद झारखंड भाजपा नेताओं की छात्र आंदोलन में अचानक बढ़ी सक्रियता कई सवाल खड़े करती है। क्या भाजपा नेता दिल्ली से झारखंड में अराजकता और राजनीतिक अशांति फैलाने का टास्क लेकर लौटे हैं? भाजपा के नेता छात्र नेता बनकर आंदोलन में घुस रहे हैं, छात्रों को भड़का रहे हैं और उनके आंदोलन को सरकार विरोधी राजनीतिक अभियान में बदलना चाहते हैं। छात्रों का आंदोलन उनके अधिकारों की लड़ाई है, भाजपा की राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं।

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि कुछ कोचिंग माफिया छात्रों को भड़काकर भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को हवा दे रहे हैं। शिक्षा की आड़ में राजनीति करने वाले ऐसे लोग छात्रों के हितैषी नहीं, अपने स्वार्थ के सौदागर हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे कोचिंग माफिया और भाजपा के बहकावे में न आएं तथा अपने भविष्य को किसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा का हथियार न बनने दें।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की नागरिकता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस हमलावर

ऋषीकेश सिंह ने बाबूलाल मरांडी से पूछा कि यदि भाजपा वास्तव में छात्रों के साथ है तो वह समाधान की राजनीति क्यों नहीं करती? हर छात्र आंदोलन को राजनीतिक टकराव में बदलना और फिर खुद को छात्रों का मसीहा बताना भाजपा की दोहरी राजनीति है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: पुराना विधानसभा परिसर में मनाया गया साहब हरीन्द्रानन्द का पुण्य स्मृति दिवस

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पर सवाल उठाने से पहले बाबूलाल मरांडी को तथ्य देख लेना चाहिए। राहुल गांधी जी ने छात्रों की चिंता को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर छात्रों के हित में आवश्यक कदम उठाने और समाधान का रास्ता निकालने के सुझाव दिए हैं। इसलिए राहुल गांधी जी की “चुप्पी” का आरोप पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा