Ranchi News: पुराना विधानसभा परिसर में मनाया गया साहब हरीन्द्रानन्द का पुण्य स्मृति दिवस

वर्ष 1975 से जनमानस को शिव के गुरु स्वरूप से जोड़ने का किया प्रयास

Ranchi News: पुराना विधानसभा परिसर में मनाया गया साहब हरीन्द्रानन्द का पुण्य स्मृति दिवस
साहब हरीन्द्रानन्द की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते श्रद्धालु

रांची के पुराना विधानसभा परिसर में शुक्रवार को साहब हरीन्द्रानन्द की चतुर्थ पुण्यतिथि पुण्य स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु और शिव शिष्य शामिल हुए। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल सहित अन्य देशों से भी लोग पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत शिव नाम संकीर्तन और जागरण भजन से हुई। इसके बाद साहब हरीन्द्रानन्द की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।

रांची: शिव शिष्यता के जनक और इस कालखंड के प्रथम शिव शिष्य साहब हरीन्द्रानन्द की चतुर्थ पुण्यतिथि शुक्रवार को शिव शिष्यों द्वारा पुण्य स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुराना विधानसभा परिसर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति का साक्षी बना। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल सहित अन्य देशों से भी शिव शिष्य शामिल हुए।

साहब हरीन्द्रानन्द अपने जीवनकाल में वर्ष 1975 से ही जनमानस को शिव के गुरु स्वरूप से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने लोगों को बताया कि शिव गुरु हैं और इस धरती का प्रत्येक मानव, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, वर्ण या संप्रदाय का हो, शिव को अपना गुरु बना सकता है। प्रत्येक व्यक्ति शिव शिष्य बनने की पात्रता रखता है।

उन्होंने कहा था कि जैसे चंदा मामा सबके मामा हैं, वैसे ही शिव घर-घर के बाबा हैं। लोग भगवान शिव से संतान, पैसा, परिवार, प्रसिद्धि और ऐश्वर्य मांगते हैं, लेकिन उनसे ज्ञान मांगने वाले कम हैं। उन्होंने शिव को पंचानन, सदाशिव और दक्षिणामूर्ति के रूप में विश्वगुरु बताते हुए कहा कि उन्हें जगतगुरु कहा गया है। हमारे शास्त्र शिव के गुरु स्वरूप की महिमा से भरे पड़े हैं।

देश-विदेश से पहुंचे शिव शिष्य

चतुर्थ पुण्य स्मृति दिवस में भारत के विभिन्न राज्यों से आए लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा नेपाल सहित अन्य देशों से भी कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। विदित हो कि हृदय संबंधी बीमारी के कारण 4 सितंबर 2022 को साहब हरीन्द्रानन्द जी शिवलीन हुए थे।

यह भी पढ़ें: “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का एनयूएसआरएल में समापन

साहब हरीन्द्रानन्द का जन्म 31 अक्टूबर 1948 को बिहार के सिवान जिले के अमलोरी ग्राम में हुआ था। उनकी कर्मभूमि भी बिहार रही। सरकारी नौकरी से अवकाश ग्रहण करने के बाद वे झारखंड आए। उनकी व्यापकता और प्रसिद्धि वैश्विक स्तर पर रही तथा देश-विदेश के लोग उनके प्रति श्रद्धावनत रहे।

यह भी पढ़ें: मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

अध्यात्म, समानता और शांति का संदेश

साहब हरीन्द्रानन्द की चाहत थी कि समस्त चराचर जगत शिव की शिष्यता ग्रहण करे और उनकी दया के आश्रय में चले। उनका विश्वास था कि शिव के गुरु स्वरूप की जन-जन में स्थापना से विश्व वाटिका में अध्यात्म का अवतरण होगा तथा सहृदयता, समानता और शांति के सुमन खिलेंगे। प्रेम के पराग से मानवता सुगंधित होगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वाह्न नौ बजे शिव नाम संकीर्तन एवं जागरण भजन से हुआ। इसके बाद साहब हरीन्द्रानन्द जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक रही।

बाढ़ पीड़ितों की सहायता की अपील

इस अवसर पर मुख्य सलाहकार अर्चित आनंद ने बताया कि देश-विदेश में शिव शिष्यों ने अपने स्तर पर पुण्य स्मृति दिवस का आयोजन किया। इस दौरान वृद्धाश्रम और अनाथालयों में सहयोग के साथ-साथ वृक्षारोपण भी किया जा रहा है।

अर्चित आनंद ने पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने साहब हरीन्द्रानन्द जी से दया की याचना करते हुए विश्वभर में फैले सभी शिव शिष्यों एवं शिष्याओं से अपील की कि आपदा की इस घड़ी में वे यथासंभव बाढ़ पीड़ितों की सहायता करें।

श्रद्धांजलि सभा में अर्चित आनंद, बरखा आनंद, डॉ. अमित कुमार, अनुनीता आनंद, अभिनव आनंद एवं निहारीका आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पुष्पांजलि समारोह में राज्य के कई गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर