Ranchi News: धुर्वा डैम में सर्च ऑपरेशन खत्म, विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का मिला शव

एनडीआरएफ की टीम ने 18 घंटे तक चलाया सर्च ऑपरेशन

Ranchi News: धुर्वा डैम में सर्च ऑपरेशन खत्म, विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का मिला शव
धुर्वा डैम में 18 घंटे बाद मिला विधानसभा कर्मी का शव

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या करने वाले झारखंड विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव 18 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ की टीम की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

रांची। रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में कथित तौर पर कूदकर खुदकुशी करने वाले झारखंड विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव 18 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की मदद से बरामद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, बुलंद अख्तर बुधवार को घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान धुर्वा डैम के पास उनका वाहन और अन्य सामान मिलने की सूचना पुलिस को मिली।

Jharkhand Govt Ad
सूचना मिलने पर धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंची और डैम के किनारे से बरामद वाहन, चप्पल और बरसाती को जब्त कर लिया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम की मदद से डैम में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 18 घंटे की तलाश के बाद शुक्रवार को बुलंद अख्तर का शव बरामद हुआ।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बुलंद अख्तर ने डैम में छलांग लगाकर खुदकुशी की है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द, सरकार ने 2014 से अब तक की परीक्षाओं की जांच का लिया फैसला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक