तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो

देवकमल अस्पताल पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो

तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
(देवकमल अस्पताल, रांची में इलाजरत घायल मजदूर का हालचाल जानते आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो।)

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने देवकमल अस्पताल, रांची पहुंचकर रामगढ़ स्पंज आयरन हादसे में घायल मजदूर का हाल जाना। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत कार्रवाई की मांग की।

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय सुदेश कुमार महतो जी ने देवकमल अस्पताल, रांची पहुंचकर मां छिन्नमस्तिके सीमेंट एंड स्पंज आयरन कंपनी, हेहल, बड़काकाना, रामगढ़ में हुए भीषण हादसे में घायल इलाजरत मजदूर का हालचाल जाना। उन्होंने घायल मजदूर के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा चिकित्सकों एवं परिचारिका दल से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

महतो ने कहा कि तीन मजदूरों की मौत और एक मजदूर के गंभीर रूप से घायल होने की घटना को केवल दुर्घटना कहकर फाइल बंद नहीं की जा सकती। यदि इस हादसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक गर्मी, शीतलन एवं वातानुकूलन व्यवस्था तथा मशीनरी के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यदि तकनीकी जांच में यह प्रमाणित होता है कि पर्याप्त शीतलन व्यवस्था नहीं होने अथवा मशीनरी के रखरखाव में लापरवाही के कारण अत्यधिक गर्मी उत्पन्न हुई और विस्फोट हुआ, तो कंपनी के मालिक एवं जिम्मेदार प्रबंधन की भूमिका की आपराधिक जांच होनी चाहिए। दोष सिद्ध होने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) सहित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कंपनी ठेकेदार, एजेंसी या किसी तीसरे पक्ष के पीछे छिपकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। जिस कारखाना परिसर में श्रमिक काम कर रहे हैं, वहां सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराना और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। जांच में जिस स्तर पर चूक सामने आए, उसी स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: झारखंड के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 21 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

महतो ने राज्य सरकार से स्पष्ट मांग की कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। कारखाने की मशीनरी, टरबाइन, शीतलन प्रणाली, सुरक्षा उपकरण, अग्निशमन व्यवस्था, रखरखाव अभिलेख और पूर्व निरीक्षण रिपोर्ट की विस्तृत जांच हो। यदि किसी अधिकारी या विभागीय तंत्र की लापरवाही भी सामने आती है, तो उनकी जवाबदेही भी तय की जाए।

यह भी पढ़ें: Crime News: रिश्ते के पीछे छिपी थी हत्या की साजिश? 11 महीने बाद खुला हत्या का राज, दो की जमानत खारिज

उन्होंने श्रम विभाग से कारखाने में मजदूरों की नियुक्ति, वेतन भुगतान, उपस्थिति, सुरक्षा प्रशिक्षण तथा श्रम कानूनों के अनुपालन की भी जांच कराने की मांग की। यदि कंपनी द्वारा कानून का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए।

महतो ने कहा कि मृत मजदूरों के परिवारों को केवल सांत्वना नहीं, न्याय चाहिए। कंपनी को तत्काल उचित मुआवजा, सभी वैधानिक लाभ तथा आश्रित परिवारों के लिए रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए। घायल मजदूर के इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी उठाए और उसके परिवार को भी आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों से उद्योगों को लाभ मिलता है, लेकिन उन उद्योगों की मशीनों के बीच काम करने वाले मजदूरों की जिंदगी सबसे पहले सुरक्षित होनी चाहिए। मजदूरों की सुरक्षा कोई कृपा नहीं, बल्कि उनका अधिकार है।

महतो ने कहा, 'हम उद्योग और रोजगार के खिलाफ नहीं हैं। हम उस विकास के खिलाफ हैं, जिसमें उत्पादन और मुनाफा तो बढ़े, लेकिन मजदूरों की सुरक्षा घट जाए। तीन परिवारों के चिराग बुझ गए हैं। अब सरकार और कंपनी प्रबंधन को जवाब देना होगा कि आखिर यह हादसा क्यों हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

उन्होंने दो टूक कहा कि यदि कंपनी प्रबंधन पीड़ित परिवारों को न्याय, उचित मुआवजा और रोजगार उपलब्ध नहीं कराता, घायल मजदूर के इलाज की पूरी जिम्मेदारी नहीं उठाता तथा कारखाने की सुरक्षा व्यवस्था तत्काल दुरुस्त नहीं की जाती, तो आजसू पार्टी इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगी और लोकतांत्रिक आंदोलन के माध्यम से जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित करेगी।

इसी क्रम में महतो ने कुछ दिन पूर्व श्रीराम पावर प्लांट, कुज्जू, मुरपा, रामगढ़ में हुए हादसे में घायल इलाजरत मरीजों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजा खान जी के इलाजरत परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

महतो ने मां छिन्नमस्तिके सीमेंट एंड स्पंज आयरन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी से भी चर्चा की और घायल मजदूर के इलाज तथा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा जी, रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी जी, युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव जी सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक