Crime News: रिश्ते के पीछे छिपी थी हत्या की साजिश? 11 महीने बाद खुला हत्या का राज, दो की जमानत खारिज
फरवरी 2025 में रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ था संजय उरांव का शव
रांची के अशोक नगर में रेलवे लाइन किनारे मिली एक लाश ने करीब 11 महीने बाद ऐसा राज खोला, जिसने रिश्तों को भी सवालों के घेरे में ला दिया। जाने कौन है ओ अपने जिसने अपने को ही उतारा मौत के घाट ।
रांची। जीजा की हत्या की साजिश रचने के आरोपित साला विनोद उरांव और उसकी पत्नी राजमुनी देवी को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी।
मामला फरवरी 2025 का है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर गेट नंबर एक के पीछे रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों से एक शव बरामद हुआ था। बाद में शव की पहचान गुमला निवासी संजय उरांव के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, संजय की चाकू मारकर हत्या की गई थी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था।
आरोप है कि विनोद और राजमुनी ने अपने दो सहयोगियों अमरदीप खलखो और अनूप उरांव की मदद से संजय की चाकू मारकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। गिरफ्तारी के बाद से चारों आरोपित जेल में बंद हैं।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








