Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 92 उम्मीदवार, 2,889 मतदाता करेंगे मतदान

21 अगस्त को सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक मतदान, 22 अगस्त को होगी मतगणना

Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 92 उम्मीदवार, 2,889 मतदाता करेंगे मतदान
झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव के लिए तैयार मतदान केंद्र।

झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। चुनाव में कुल 92 उम्मीदवार मैदान में हैं और 2,889 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 21 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि मतगणना 22 अगस्त को की जाएगी।

रांची :  झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव में कुल 92 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 2,889 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 21 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदाताओं के लिए हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन या झारखंड स्टेट बार काउंसिल का पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। मतगणना 22 अगस्त को होगी।

चुनाव समिति के अनुसार, मतदान के लिए उच्च न्यायालय परिसर की सेंट्रल लॉबी में मतदान पत्र वितरण के लिए छह टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक 1,500 मतदाताओं के लिए एक टेबल की व्यवस्था की गई है। मतदान हॉल नंबर एक और दो में होगा। दोनों हॉल में बैलेट बॉक्स की व्यवस्था की गई है और मतदान के लिए करीब 40 टेबल लगाए जाएंगे।

चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए सेंट्रल लॉबी तथा दोनों मतदान हॉल में कुल 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनका डिस्प्ले तीनों स्थानों पर रहेगा। 22 अगस्त को होने वाली मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। मतगणना के लिए चुनाव समिति ने विधानसभा से 10 कर्मियों की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र भेजा गया है।

अध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आरएसपी सिन्हा और रितु कुमार समेत पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अमरेश कुमार, धीरज कुमार, जय शंकर तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता और संजीव ठाकुर समेत सात उम्मीदवार हैं।

महासचिव पद के लिए अमित सिन्हा, बिनोद सिंह, मयंक कुमार, नवीन कुमार और संतोष कुमार सोनी उम्मीदवार हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए नलिनी झा, श्रेष्ठ मेहता और विपुल दिव्या मैदान में हैं। सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाश दीप, अंजनी कुमार, कौशल किशोर मिश्रा, एमडी फैजाल आलम, नमिता सहाय, प्रेम मांडी, रमेश कुमार और वीर विजय प्रधान उम्मीदवार हैं।

सचिव प्रशासन पद के लिए अमृत राज किस्कू, अरुण कुमार दुबे, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कुमार मालित्यार, कविता सिंह, मोती गोप, सुमित प्रकाश और विकास कुमार चुनाव मैदान में हैं। सचिव पुस्तकालय पद के लिए अशोक कुमार, भोलानाथ ओझा, संजीव कुमार शिवप्रसाद और शुभाशीष रसिक सोरेन उम्मीदवार हैं।

गवर्निंग काउंसिल पद के लिए 51 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अभिषेक कुमार, अखौरी अविनाश कुमार, एलन एंटोन एंड्रयू, अलोक कुमार वर्मा, अमनदीप कुमार पांडेय, अमित कुमार ठाकुर, अंशुमान मिश्रा, अनुराग प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता, अर्चना कुमारी सिंह, आशुतोष रंजन कुमार, औलिया बेगम, आयुष्री, अविनाश कुमार, बिमलेश कुमार, चंद्रेश्वर प्रसाद शर्मा, जगत कुमार सोनी, जगदीश, कविता कुमारी, काहकशान अफरीन, केहकशान अफशीन, कुमार पवन, कुणाल भारतेन्दु, कुणाल चंद्र सुमन, ममता कुमारी, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार राम, आजम, मोहिनी गुप्ता, नितिन जोएल भेंगरा, पंकज कुमार रवि, पवन कुमार सिंह, प्राची प्रदीप्ति, प्रकाश कुमार अंबष्टा, प्रीतम मंडल, प्रेम कुमार उपाध्याय, पूजा कुमारी, रागिनी कुमारी, राकेश शर्मा, रेनू बाला, सचिन कुमार, सीमा कश्यप, शबाना परवीन, शैल लाकड़ा, शंभु नाथ तिवारी, शशि कांत मिश्रा, श्री प्रजाश झा, श्रेया सिन्हा, श्याम सुंदर प्रसाद कुशवाहा, सूरज किशोर प्रसाद और तृष्णा सागर शामिल हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश
Jamshedpur news: डुमरिया में जर्जर अस्पताल भवन का दुखनी सोरेन ने किया निरीक्षण, नए भवन को जल्द शुरू करने की मांग
Lohardaga News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
Giridih News: सकसेरिया में जमीन घेराबंदी को लेकर आदिवासियों का विरोध, उखाड़े पिलर
Koderma News: गुड्डूटांड में 63 केवी नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Jamshedpur News: अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ आजसू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
Palamu News: बाढ़ में बह गईं किताबें, उपायुक्त ने फिर थामा कृतिका की पढ़ाई का हाथ
Jamshedpur News: बंदगांव थाना प्रभारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
तीनपहाड़ में हिट एंड रन: मनसा पूजा से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक
आंगनबाड़ी केंद्र के पास निकला जहरीला सांप, बाल-बाल बचे मासूम, बाउंड्री वॉल न होने से मंडरा रहा बड़ा खतरा
जैविक उद्यान के टिकट संग्रह और कैंटीन आवंटन पर उठे सवाल, लोहरदगा चैंबर ने मांगी जांच