आंगनबाड़ी केंद्र के पास निकला जहरीला सांप, बाल-बाल बचे मासूम, बाउंड्री वॉल न होने से मंडरा रहा बड़ा खतरा

समय रहते सांप पर नजर पड़ने से बच्चों को सुरक्षित कर लिया गया

आंगनबाड़ी केंद्र के पास निकला जहरीला सांप, बाल-बाल बचे मासूम, बाउंड्री वॉल न होने से मंडरा रहा बड़ा खतरा
आंगनबाड़ी केंद्र के पास निकला जहरीला सांप

हजारीबाग के बरही प्रखंड क्षेत्र के बेंदगी पंचायत अंतर्गत उज्जैना गांव स्थित आंगनबाड़ी सह नर्सरी स्कूल परिसर के पास अचानक जहरीला सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई।

हजारीबाग: प्रखंड क्षेत्र के बेंदगी पंचायत अंतर्गत ग्राम उज्जैना (तेली टोला) स्थित आंगनबाड़ी सह नर्सरी स्कूल परिसर के समीप अचानक जहरीला सांप निकल आने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई और सभी बच्चों को सुरक्षित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

तालाब के किनारे है स्कूल, बाउंड्री वॉल नदारद

उज्जैना स्थित यह आंगनबाड़ी केंद्र बड़े तालाब और झाड़ियों के किनारे स्थित है। भवन के चारों ओर कोई बाउंड्री वॉल नहीं है। ऐसे में तालाब और आसपास के क्षेत्र से जहरीले जीव-जंतुओं का परिसर में आना आम बात है।

Jharkhand Govt Ad
बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों के गहरे तालाब में गिरने या जहरीले जीव-जंतुओं की चपेट में आने का खतरा लगातार बना रहता है।

अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों और बच्चों के परिजनों ने आंगनबाड़ी केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और बाल विकास परियोजना विभाग से मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए आंगनबाड़ी केंद्र के चारों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा चम्पानगर नावाडीह, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश Giridih News: डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की पुण्यतिथि पर वैज्ञानिक चेतना और तर्कशीलता का संदेश
Jamshedpur news: डुमरिया में जर्जर अस्पताल भवन का दुखनी सोरेन ने किया निरीक्षण, नए भवन को जल्द शुरू करने की मांग
Lohardaga News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर डालसा की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर
Giridih News: सकसेरिया में जमीन घेराबंदी को लेकर आदिवासियों का विरोध, उखाड़े पिलर
Koderma News: गुड्डूटांड में 63 केवी नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Jamshedpur News: अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ आजसू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
Palamu News: बाढ़ में बह गईं किताबें, उपायुक्त ने फिर थामा कृतिका की पढ़ाई का हाथ
Jamshedpur News: बंदगांव थाना प्रभारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
तीनपहाड़ में हिट एंड रन: मनसा पूजा से लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक
आंगनबाड़ी केंद्र के पास निकला जहरीला सांप, बाल-बाल बचे मासूम, बाउंड्री वॉल न होने से मंडरा रहा बड़ा खतरा
जैविक उद्यान के टिकट संग्रह और कैंटीन आवंटन पर उठे सवाल, लोहरदगा चैंबर ने मांगी जांच