Hazaribagh News: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा चम्पानगर नावाडीह, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद
इचाक के चम्पानगर नावाडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर भव्य जल यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हसमदागा जलप्रपात से पवित्र जल लाकर शिवालय में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया।
हजारीबाग: प्रखंड के चम्पानगर नावाडीह मे सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर चम्पानगर नावाडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को भव्य जल यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण माताओं-बहनों सहित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जल यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
जल यात्रा की शुरुआत प्राचीन शिवालय से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हुई। श्रद्धालु महिलाएं एवं ग्रामीण अपने सिर पर कलश लेकर ‘बोल बम-बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए हसमदागा स्थित जलप्रपात की ओर रवाना हुए। वहां से पवित्र जल कलश में भरकर श्रद्धालु पुनः शिवालय पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
जल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भगवान शिव के जयकारे लगाए, जिससे चम्पानगर नावाडीह से लेकर शिवालय तक का वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








