Deoghar News: जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर में 11 करोड़ की सात सड़कों का किया शिलान्यास

स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद

Deoghar News: जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर में 11 करोड़ की सात सड़कों का किया शिलान्यास
(देवघर मधुपुर सड़क शिलान्यास)

जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने देवघर के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से सात महत्वपूर्ण सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस अवसर पर पटवाबाद से कारीकादो सड़क शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन को 140 किलो लड्डू से तौलकर अनोखा स्वागत किया।

देवघर: मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था को बेहतर, सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में सोमवार को एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्र में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से सात महत्वपूर्ण पथों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने रांची से ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसी क्रम में मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए पटवाबाद से कारीकादो तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़िकरण योजना के तहत बनने वाली इस सड़क पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। 

Jharkhand Govt Ad
लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए मंत्री हफीजुल हसन के प्रति आभार जताया। 140 किलो लड्डू से शब्बीर हसन का स्वागत शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी खुशी का अनोखे अंदाज में इजहार किया। मंत्री प्रतिनिधि एवं उनके भाई शब्बीर हसन को ग्रामीणों ने करीब 140 किलो लड्डू से तौलकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लड्डू से तौलने का दृश्य कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

ग्रामीणों ने कहा कि पटवाबाद से कारीकादो तक सड़क निर्माण होने से वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होगी। सड़क बनने से ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय, बाजार, अस्पताल, स्कूल और अन्य आवश्यक स्थानों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
कई महत्वपूर्ण सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण

यह भी पढ़ें: Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। इनमें पीडब्ल्यूडी सड़क मीना बाजार से भाया टिटहिंयाबाग तक पथ का सुदृढ़ीकरण, लालगढ़ से देन तक 1.52 किलोमीटर पथ का सुदृढ़ीकरण, मदन कट्टा से बुडीकुरा मोड़ तक पांच किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण, पीडब्ल्यूडी पथ करों से चोरबदिया तक 2.18 किलोमीटर पथ का सुदृढ़ीकरण तथा तारापुर मोड़ से दुमराबाद सीमा भाया जौत नीच टोला तक दो किलोमीटर पथ का सुदृढ़ीकरण शामिल है। 

यह भी पढ़ें: Deoghar News: कियाजोरी गांव में मुखिया मोजस्मा खातुन की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित

इसके अलावा लालगढ़, मीना बाजार समेत क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
बरसात में सबसे अधिक होती थी परेशानी ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। 

अब पक्की और सुदृढ़ सड़क बनने से आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि बेहतर सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारभूत जरूरत है। सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने तथा मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी सहूलियत होगी। साथ ही व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी गति मिलने की उम्मीद है। 

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सभी सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे। शिलान्यास के बाद स्थानीय लोगों में विकास को लेकर नई उम्मीद और उत्साह देखने को मिला। मौके पर मोहम्मद इमरान अंसारी, जिला परिषद सदस्य मोहम्मद फारूक, दिनेश्वर किस्कू, अबु तालिब अंसारी, मोहम्मद जुनैद, जुगल यादव समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पूर्व मुखिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा चम्पानगर नावाडीह, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Hazaribagh News: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा चम्पानगर नावाडीह, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Dumka News: चौरसिया समाज ने धूमधाम से मनाया प्रथम चौरसिया दिवस और नाग पंचमी महोत्सव
Dumka News: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 90 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त
Dumka News: सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ में कंट्रोल रूम से की व्यवस्थाओं की निगरानी
Deoghar News: जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर में 11 करोड़ की सात सड़कों का किया शिलान्यास
जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर कैबिनेट बैठक महज आईवॉश: प्रतुल शाहदेव
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने राजस्व वसूली और लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा की
Pakur News: राजमहल सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Pakur News: सूचना भवन में शोकसभा का आयोजन, दिवंगत पत्रकार रमेश ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जाति व आवासीय प्रमाणपत्रों के मामलों की समीक्षा की
Deoghar News: महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने पूर्व रेलवे मुख्यालय में सतर्कता अभियान का किया शुभारंभ