Dumka News: चौरसिया समाज ने धूमधाम से मनाया प्रथम चौरसिया दिवस और नाग पंचमी महोत्सव
सामाजिक एकता व विकास पर हुआ मंथन
दुमका में चौरसिया समाज द्वारा नाग पंचमी और प्रथम चौरसिया दिवस का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और एकजुटता के साथ किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया सहित समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक उत्थान, भाईचारे और भावी पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
दुमका: चौरसिया समाज दुमका द्वारा नाग पंचमी एवं चौरसिया दिवस का प्रथम वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चौरसिया समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ एवं नाग देवता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में सामाजिक एकता,आपसी भाईचारा एवं समाज के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, वार्ड पार्षद देव शंकर दे, पिंटू चौरसिया, अमियों सिंह, अन्नदा शंकर दे, मधुसूदन दे, मौलय कुमार दे, सुब्रत दे, बिष्णु चौरसिया, अनूप चौरसिया, अनीला चौरसिया, राजेंद्र कुमारी चौरसिया, अनीता देवी, राजा चौरसिया, हेमंत चौरसिया, सिक्की चौरसिया, चन्दन चौरसिया,इन्द्रेव चौरसिया मनोज कुमार नाग, दया शंकर चौरसिया, राजू चौरसिया, अमित चौरसिया, राजेश चौरसिया, सहित समाज के अनेक सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में अपना योगदान दिया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








