Dumka News: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 90 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त

90 पेटी अवैध शराब के साथ पिकअप जब्त

Dumka News: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 90 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त
(पुलिस द्वारा जब्त की गई 90 पेटी अवैध विदेशी शराब और पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार आरोपी चालक)

दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर खाली कार्टून के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 90 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन और बिहार के बेगूसराय निवासी चालक को गिरफ्तार कर फरार शराब माफिया की तलाश शुरू कर दी है।

दुमका: रामगढ़ थाना पुलिस ने रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। शराब को खाली कार्टून के बंडलों के नीचे छिपाकर हंसडीहा के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुए पिकअप वाहन और 90 पेटी शराब जब्त की है। 

पूछताछ में चालक ने शराब तस्करी से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।पुलिस के अनुसार, रामगढ़ थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रमेश भगत को रविवार की रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में विदेशी शराब छिपाकर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। 

Jharkhand Govt Ad
इसके बाद पुलिस अधीक्षक, दुमका के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।गठित टीम ने दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर भंडारो गांव के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान रात करीब 10:42 बजे दुमका की ओर से कार्टून लदा एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने उपलब्ध बल के सहयोग से वाहन को रोककर तलाशी ली। 

जांच के दौरान पिकअप वाहन संख्या बीआर -07जीसी -0431 में खाली कार्टून के बंडलों के नीचे छिपाकर रखी गई ओल्ड हैबिट कंपनी की कुल 90 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। वाहन चालक से शराब के परिवहन से संबंधित कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब, खाली कार्टून के बंडल और पिकअप वाहन को जब्त करते हुए चालक सुनील कुमार सिंह (42 वर्ष), पिता सकलदेव सिंह, निवासी कमरुद्दीनपुर, थाना मुफस्सिल, जिला बेगूसराय, बिहार को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: श्रावणी मेला के 13वें दिन बासुकीनाथ पहुंचे उपायुक्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

तीन अलग-अलग साइज की शराब बरामद

पुलिस के मुताबिक जब्त शराब में 750 एमएल की 8 पेटी, प्रत्येक पेटी में 12 बोतल; 375 एमएल की 75 पेटी, प्रत्येक में 24 बोतल तथा 180 एमएल की 7 पेटी, प्रत्येक में 48 बोतल शामिल हैं। इस प्रकार कुल 90 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें: Dumka News: सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में प्रधान डाकघर द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

पूछताछ में सामने आए अन्य नाम 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चालक ने पूछताछ के दौरान शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल अपने कुछ सहयोगियों के नाम भी बताए हैं। इनमें वाहन मालिक मुन्ना कुमार तथा शराब माफिया गुलशन कुमार, निवासी बलिया, बेगूसराय (बिहार) का नाम शामिल है। दोनों के फरार होने की बात कही गई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

छापामारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी नवल किशोर सिंह, रामगढ़ थाना प्रभारी पु०अ०नि० मनीष कुमार, पु०अ०नि० रमेश भगत, स०अ०नि० कमलदेव मोची, रामगढ़ थाना रिजर्व गार्ड के आरक्षी एवं सरकारी चालक शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले में गिरफ्तार चालक से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की राजस्व संग्रहण व विकास कार्यों की गहन समीक्षा Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की राजस्व संग्रहण व विकास कार्यों की गहन समीक्षा
Dhanbad News: एएमपी कोलियरी पीओ टी.एस. चौहान और काजल सरकार बने महाप्रबंधक, छाए खुशी के बादल
Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, बीसीसीएल क्षेत्रों से 22.86 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा चम्पानगर नावाडीह, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Dumka News: चौरसिया समाज ने धूमधाम से मनाया प्रथम चौरसिया दिवस और नाग पंचमी महोत्सव
Dumka News: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 90 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त
Dumka News: सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकीनाथ में कंट्रोल रूम से की व्यवस्थाओं की निगरानी
Deoghar News: जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर में 11 करोड़ की सात सड़कों का किया शिलान्यास
जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर कैबिनेट बैठक महज आईवॉश: प्रतुल शाहदेव
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने राजस्व वसूली और लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा की
Pakur News: राजमहल सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश