Dumka News: सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में प्रधान डाकघर द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

छात्राओं ने दिखाई बेहतरीन कलात्मक क्षमता

Dumka News: सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में प्रधान डाकघर द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित
(सिदो कान्हू छात्राएं कला)

सिदो कान्हू उच्च विद्यालय, दुमका में प्रधान डाकघर के सौजन्य से “राखी बनाओ और भेजो” प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर व आकर्षक राखियां बनाईं और रक्षाबंधन का संदेश दिया।

दुमका: गुरुवार को सिदो कान्हू उच्च विद्यालय, दुमका में प्रधान डाकघर, दुमका द्वारा “राखी बनाओ और भेजो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां बनाकर अपनी कला एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान डाकघर से आए प्रधान डाकपाल फिलीप मुर्मू, शिव शंकर कुमार एवं विनय हेंब्रम तथा विद्यालय के सीसीए विभाग अध्यक्ष एवं कला शिक्षक सुनील कुमार के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

छात्राओं ने रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियां तैयार कर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का परिचय दिया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका सुनीता मुखर्जी एवं प्राचार्य इंद्रजीत प्रसाद भगत ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देती हैं। 

Jharkhand Govt Ad
इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका प्रियांशु केसरी एवं श्रावणी चटर्जी का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार और भाई-बहन के प्रेम एवं स्नेह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में प्रधान डाकघर द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित Dumka News: सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में प्रधान डाकघर द्वारा राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित
Dumka News: अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
Dumka News: श्रावणी मेले में दिन में आस्था, रात में रंगीन रोशनी से जगमगाया परिसर
Palamu News: प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा पहुंचाने का संकल्प
Palamu News: सूखे और कम बारिश के बीच किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी पर्याप्त बिजली
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपील चौधरी ने किया परेड निरीक्षण
Dhanbad News: ब्लॉक-II क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात