Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

नागरिकों से गरिमापूर्वक तिरंगा फहराने की अपील

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
(गिरिडीह परेड पूर्वाभ्यास निरीक्षण)

गिरिडीह के झंडा मैदान में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर अंतिम परेड पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुरक्षा व जनसुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

गिरिडीह: स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज झंडा मैदान, गिरिडीह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। अंतिम पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल, महिला एवं पुरुष पुलिस जवानों, गृह रक्षा वाहिनी के जवानों तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न प्लाटूनों ने भाग लिया। इस दौरान परेड दलों ने निर्धारित अनुशासन, कदमताल एवं समन्वय के साथ अभ्यास किया। 

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड की तैयारियों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मुख्य मंच, परेड ग्राउंड, अतिथि दीर्घा, आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा एवं आपातकालीन सेवाओं सहित समारोह स्थल की समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं तथा आयोजन स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। 

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक यात्रा, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों का स्मरण कराने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। समारोह में अनुशासन, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने परेड में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, उत्साह और देशप्रेम की ऊर्जा के साथ अपना शत-प्रतिशत योगदान दें, ताकि गिरिडीह में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं यादगार बनाया जा सके। 

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ फहराएं तथा राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए समारोह की सभी व्यवस्थाओं को समय पर अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीएसएल के मानव संसाधन  में महिला अधिकारियों के लिए “तन्मात्रा” कार्यक्रम का शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम स्थल के अंदर एवं बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा वीआईपी एवं आम नागरिकों की आवाजाही के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी, परेड प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस के तहत स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: ब्लॉक-II क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा Dhanbad News: ब्लॉक-II क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: जेएसएलपीएस बीपीएम के अड़ियल रवैये के खिलाफ बीडीओ हारून रासिद से मिलीं दर्जनों महिलाएं
Bokaro News: BSL में संविदा कर्मियों की सुरक्षा हेतु ऐतिहासिक पहल, निदेशक प्रभारी ने किया शुभारंभ
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में एनएसएस के तहत स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
Bokaro News: डीपीएस में 37वीं आर्यभट्ट गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में विष्णुगढ़ ब्रॉन्ज क्लस्टर एडवाइजरी कमिटी की बैठक संपन्न