Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

चार दिवसीय परेड पूर्वाभ्यास का हुआ निरीक्षण

Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
(पाकुड़ परेड पूर्वाभ्यास निरीक्षण)

पाकुड़ के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में 10 से 13 अगस्त तक चले स्वतंत्रता दिवस परेड पूर्वाभ्यास का उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ध्वजारोहण कर सलामी दी और 15 अगस्त के मुख्य समारोह को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

पाकुड़: जिले के अंतर्गत 10 से 13 अगस्त तक चला परेड का पूर्वाभ्यास, मुख्य समारोह को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश जिले में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में 10 अगस्त से 13 अगस्त तक आयोजित परेड पूर्वाभ्यास का गुरुवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी तथा परेड में शामिल टुकड़ियों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने परेड की तैयारियों, अनुशासन एवं समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गरिमापूर्ण, अनुशासित एवं भव्य तरीके से आयोजित किया जाए। उन्होंने परेड की सभी तैयारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने तथा समारोह के दौरान समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

परेड में शामिल जवानों एवं प्रतिभागियों को बेहतर तालमेल, अनुशासन एवं समर्पण के साथ पूर्वाभ्यास करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम, पाकुड़ में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह को सफल एवं यादगार बनाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Crime News: लिट्टीपाड़ा में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पत्नी और सास की धारदार हथियार से हत्या

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित Dumka News: अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
Dumka News: श्रावणी मेले में दिन में आस्था, रात में रंगीन रोशनी से जगमगाया परिसर
Palamu News: प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा पहुंचाने का संकल्प
Palamu News: सूखे और कम बारिश के बीच किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगी पर्याप्त बिजली
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपील चौधरी ने किया परेड निरीक्षण
Dhanbad News: ब्लॉक-II क्षेत्र में महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Sahebganj News: ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज और एसपी अनुदीप सिंह ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Pakur News: 'ऑपरेशन जीवन' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.865 किग्रा गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ली दस्तावेज नवीनों की सुध, उपायुक्त हेमंत सती से की बात
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूसेट में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित