Dumka News: अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

छात्रों के लिए जागरूकता और काउंसलिंग शिविर

Dumka News: अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
(जिला NCORD समीक्षा बैठक)

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला NCORD समिति की बैठक आयोजित कर मादक पदार्थों की रोकथाम की समीक्षा की गई। बैठक में शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे को ड्रग-फ्री जोन बनाने, अवैध अफीम खेती को नष्ट करने तथा जेलों से संचालित नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में आज मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर जिला NCORD समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों, रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए गतिविधियों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जमीनी स्तर पर नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की पहचान करते हुए संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया गया।

बैठक में जिले में सक्रिय मादक पदार्थों के नेटवर्क की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ड्रग तस्करी नेटवर्क के स्रोत, बिचौलियों एवं वितरण चैनलों की स्पष्ट पहचान कर नेटवर्क को लक्षित करते हुए कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। 

अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सूचना तंत्र को सुदृढ़ करते हुए अवैध अफीम की खेती की पहचान एवं उसके विनष्टीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिले के शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे को ड्रग-फ्री जोन के रूप में प्रभावी रूप से लागू करने पर बल दिया गया। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता शिविर तथा स्वैच्छिक चिकित्सीय जांच आयोजित करने और चिन्हित छात्रों की काउंसलिंग एवं पुनर्वास के लिए रेफरल प्रणाली विकसित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बाल विवाह के खिलाफ UN का बड़ा कदम, 27 नवंबर को मनाया जाएगा वैश्विक दिवस

होटल, रेस्टोरेंट, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जांच अभियान चलाने तथा मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक

कारा प्रशासन की भूमिका की समीक्षा करते हुए जेलों से संचालित ड्रग नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा बंदियों की गतिविधियों की सुदृढ़ निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश कारा अधीक्षक को दिया गया।

बैठक में कारा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान