Dumka News: एस.पी. कॉलेज में सीट कटौती के खिलाफ छात्र समन्वय समिति की अनिश्चितकालीन तालाबंदी
डॉ श्यामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में प्रदर्शन
दुमका के एस.पी. कॉलेज में स्नातक सीटों को 5,570 से घटाकर 2,820 किए जाने के विरोध में छात्र समन्वय समिति ने अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी है। छात्र नेताओं ने मांगें पूरी न होने पर 10 अगस्त से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय मुख्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
दुमका: एस.पी. कॉलेज, दुमका में स्नातक सीटों में भारी कटौती के विरोध में छात्र समन्वय समिति, संताल परगना प्रमंडल के नेतृत्व में गुरुवार को महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी प्रारंभ कर दी गई। छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा एस.पी. कॉलेज की स्नातक सीटों को 5,570 से घटाकर 2,820 कर देना छात्र हितों के विरुद्ध निर्णय है, जिससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है।छात्र समन्वय समिति ने कहा कि कई गरीब, आदिवासी, ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र सरकारी महाविद्यालयों में नामांकन की आशा रखते हैं।
सीटों में भारी कटौती के कारण बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। समिति ने मांग की कि सीट कटौती का आदेश तत्काल वापस लिया जाए तथा प्रत्येक योग्य छात्र-छात्रा का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।समिति ने एस.पी. कॉलेज में एलएलबी पाठ्यक्रम को पुनः प्रारंभ करने, भूगोल सहित अन्य आवश्यक विषयों की पढ़ाई शुरू करने तथा बी.एड. महाविद्यालयों से संबंधित लंबित समस्याओं का समाधान करने की भी मांग की।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







