Dhanbad News: बस्ताकोला एरिया 9 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 टन अवैध कोयला जब्त
एमएमडीआर एक्ट के तहत दर्ज होगी प्राथमिकी
बाघमारा के बस्ताकोला एरिया 9 में सीआईएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 टन अवैध कोयला जब्त किया और कई अवैध मुहानों को बंद कराया। बिना वैध चालान डंप किए गए इस कोयले के मामले में एमएमडीआर एक्ट के तहत जांच व कार्रवाई की जा रही है।
बाघमारा: एरिया 9 बस्ताकोला में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध रूप से डंप किए गए लगभग 15 टन कोयले को जब्त किया है। साथ में कई मुहाने की भराई भी की
कार्रवाई का विवरण
सीआईएसफ क्राइम को गुप्त सूचना मिली की अवैध कोयला का भंडारण किया गया है उसके बाद कुईया चेक पोस्ट के पीछे अचानक छापेमारी की। मौके पर भारी मात्रा में कोयला डंप पाया गया, जिसके लिए कोई भी वैध कागजात या ट्रांजिट चालान मौके पर मौजूद नहीं था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोयले को अपने कब्जे में ले लिया।

अवैध खनन और भंडारण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट (MMDR Act) की तहत करवाई कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खदान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध कोयला तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जांच जारी
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









