Palamu News: अंधविश्वास में युवक की हत्या, उँटारी रोड पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा
हत्या में प्रयुक्त खून से सनी टांगी बरामद
पलामू के उँटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा कला में ओझा के बहकावे में आकर पड़ोसियों ने डायन-भूत का आरोप लगाते हुए चनका रजवार की टांगी व लाठियों से मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 5 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है।
पलामू: उँटारी रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मुरमा कला (टोला लकड़ही) में अंधविश्वास के फेर में पड़कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ओझा-गुणी (भगत) के बहकावे में आकर पड़ोसियों ने डायन-भूत का आरोप लगाते हुए एक ही परिवार पर घातक हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें चनका रजवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए उँटारी रोड थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 5 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
बेटी की मौत के बाद भगत ने भड़काया विवाद
पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी प्रभु रजवार (48 वर्ष) की 8 वर्षीय पुत्री की बीते 2 अगस्त को मृत्यु हो गई थी। बच्ची की मौत के बाद प्रभु रजवार झाड़-फूंक कराने एक भगत के पास गया। भगत ने उसे भ्रमित करते हुए कहा कि उसकी पड़ोसी ललिता देवी और मृतक चनका रजवार की पत्नी दुर्गा देवी ने डायन-भूत लगाकर उसकी बेटी की जान ली है। इस बात से आक्रोशित होकर प्रभु रजवार अपने पड़ोसियों के पास पहुंचा और गाली-गलौज व मारपीट करने लगा।
टांगी, फरसा और लाठियों से बोला हमला

कांड दर्ज, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया सलाखों के पीछे
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:
प्रभु रजवार (पिता- सीताराम रजवार)
झुबली देवी (पति- प्रभु रजवार)
गुड्डन रजवार (पिता- शम्भु रजवार)
विमलेश रजवार (पिता- प्रभु रजवार)
सीताराम रजवार (पिता- स्व० केसर रजवार)
(सभी निवासी- ग्राम मुरमा कला, टोला लकड़ही, थाना उँटारी रोड, पलामू)
हथियार व डंडे बरामद
छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी टांगी और बांस की लाठी को विधिवत जब्त कर लिया है। छापेमारी दल में पांडू अंचल के पुलिस निरीक्षक, उँटारी रोड थाना प्रभारी पु.अ.नि. संतोष गिरि, पु.अ.नि. राजवर्धन एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







