जेपीएससी और जेएसएससी छात्रों ने राहुल गांधी से फोन पर की बात, सरकार से वार्ता और सहयोग का दिया आश्वासन
परीक्षा माफिया के खिलाफ सख्त रुख की मांग
रांची में जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षा धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फोन पर बात कर परीक्षा माफिया के खिलाफ हस्तक्षेप की मांग की। राहुल गांधी ने छात्रों की समस्याएं सुनकर सरकार के समक्ष मुद्दा उठाने और हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
रांची: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फोन पर बातचीत की। छात्रों ने उन्हें राज्य में चल रहे आंदोलन और परीक्षा माफिया से जुड़े आरोपों की जानकारी देते हुए इस मुद्दे पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करने की मांग की।
छात्रों ने राहुल गांधी से कहा कि राज्य में परीक्षा माफिया हावी हैं और हालांकि झारखंड सरकार के गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है, इसलिए उन्हें छात्रों के पक्ष में खुलकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। छात्रों का दावा है कि राहुल गांधी ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और सभी मांगों को भेजने को कहा।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News







