मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम राहत कोष में दिए 3 करोड़ रुपये, असम के मुख्यमंत्री ने जताया आभार

राहत और पुनर्वास में सहयोग का वादा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम राहत कोष में दिए 3 करोड़ रुपये, असम के मुख्यमंत्री ने जताया आभार
(मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा पत्र)

असम में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री राहत कोष, असम में 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शर्मा को पत्र लिखकर राज्य की ओर से पूर्ण एकजुटता का भरोसा दिलाया।

रांची: असम में आई भीषण बाढ़ के मद्देनज़र झारखंड सरकार ने मानवीय पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष, असम में 3 करोड़ रुपये की सहायता दी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शर्मा को पत्र लिखकर राज्य की ओर से पूर्ण एकजुटता और सहयोग का भरोसा दिलाया है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि असम वर्तमान में विनाशकारी बाढ़ के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहा है, जिसमें जान-माल की भारी क्षति हुई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इस कठिन समय में असम के लोगों के साथ खड़ा होना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार और राज्य के नागरिक बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और राहत एवं पुनर्वास कार्यों में हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी भावना के तहत राज्य सरकार ने 3 करोड़ रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री सोरेन ने झारखंड के सक्षम नागरिकों से भी अपील की है कि वे आगे बढ़कर असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करें। उन्होंने असम के लोगों के साहस और धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में भी वे एक-दूसरे का सहारा बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: सीसीएल ने श्रावणी मेला-2026 में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ

पत्र में उन्होंने माँ कामाख्या से प्रार्थना की कि असम जल्द ही इस आपदा से उबरकर सामान्य जनजीवन की ओर लौटे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि यदि भविष्य में किसी अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता होगी, तो झारखंड सरकार हर संभव सहयोग के लिए तैयार रहेगी।

यह भी पढ़ें: झारखंड को मिले 58 Mini Water Tender with Mist Technology, फायर सेफ्टी व्यवस्था होगी मजबूत

अंत में मुख्यमंत्री ने झारखंड की जनता की ओर से असम के सभी प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी को मिलकर मानवता को सर्वोपरि रखना चाहिए। वहीं असम के मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन का आभार जताया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शराब घोटाला केस में एसीबी के सामने पेश हुए अरुण सिंह, घंटों हुई पूछताछ शराब घोटाला केस में एसीबी के सामने पेश हुए अरुण सिंह, घंटों हुई पूछताछ
जेपीएससी और जेएसएससी छात्रों ने राहुल गांधी से फोन पर की बात, सरकार से वार्ता और सहयोग का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम राहत कोष में दिए 3 करोड़ रुपये, असम के मुख्यमंत्री ने जताया आभार
सनी देओल फैंस हैरान! आखिर 2027 तक के लिए क्यों टली 'परशुराम'?
Deoghar News: श्रावणी मेले में पूर्व रेलवे की बेहतर व्यवस्था, 4 दिनों में 3.75 लाख श्रद्धालुओं ने की यात्रा
Palamu News: अंधविश्वास में युवक की हत्या, उँटारी रोड पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा
Palamu News: प्रभात मेहता हत्याकांड में पुलिस को सफलता, दूसरा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
Palamu News: भाजपा नेता किशोर पाण्डेय ने बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा से की शिष्टाचार मुलाकात
Palamu News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में बैठक संपन्न, तैयारियों की हुई समीक्षा
Palamu News: उपायुक्त शेखावत की सख्त हिदायत, उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा अंकुश
Dhanbad News: सीआईएसएफ ने कोयलांचल में चलाया विशेष अभियान, 143 कोयला वाहनों की सघन जांच
Dhanbad News: बस्ताकोला एरिया 9 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 टन अवैध कोयला जब्त