Palamu News: प्रभात मेहता हत्याकांड में पुलिस को सफलता, दूसरा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

अर्द्धनिर्मित मकान से बरामद हुआ था शव

Palamu News: प्रभात मेहता हत्याकांड में पुलिस को सफलता, दूसरा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
(पलामू प्रभात हत्याकांड गिरफ्तारी)

पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के चर्चित प्रभात कुमार मेहता अपहरण व हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे आरोपी धर्मेंद्र कुमार को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण हत्या की बात स्वीकार की है, जिसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है।

पलामू: पाटन थाना क्षेत्र के चर्चित प्रभात कुमार मेहता अपहरण व हत्याकांड में पलामू पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी धर्मेंद्र कुमार (23 वर्ष) को हरियाणा के यमुनानगर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

ग्राम सहदेवा निवासी ठाकुर दयाल मेहता ने 25 जुलाई 2026 को पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र प्रभात कुमार मेहता का राहुल राम ने बाइक से अपहरण कर लिया है। पुलिस ने पाटन थाना कांड संख्या-120/2026 दर्ज कर छानबीन शुरू की। 26 जुलाई को प्रभात का शव ग्राम पाण्डेयपुरा करोरिया स्थित एक अर्द्धनिर्मित मकान से बरामद हुआ, जिसके बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी गईं।

Jharkhand Govt Ad
मामले के मुख्य नामजद अभियुक्त राहुल कुमार को पुलिस ने 29 जुलाई को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर 1 अगस्त को जेल भेज दिया था। जांच के दौरान खरौंधा निवासी धर्मेंद्र कुमार (पिता- प्रकाश कुमार) की संलिप्तता सामने आई। पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अगस्त 2026 को हरियाणा के यमुनानगर (सदर जगाधरी, भरथल थाना क्षेत्र) से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में धर्मेंद्र ने स्वीकार किया कि आपसी दुश्मनी और पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक Redmi Note 10 Pro मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पाटन थाने में आर्म्स एक्ट का मामला (कांड संख्या-39/2024) दर्ज है।

यह भी पढ़ें: Palamu News: हरिहरगंज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, विद्युत कार्यालय का घेराव, 24 घंटे बिजली की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

जेपीएससी और जेएसएससी छात्रों ने राहुल गांधी से फोन पर की बात, सरकार से वार्ता और सहयोग का दिया आश्वासन जेपीएससी और जेएसएससी छात्रों ने राहुल गांधी से फोन पर की बात, सरकार से वार्ता और सहयोग का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम राहत कोष में दिए 3 करोड़ रुपये, असम के मुख्यमंत्री ने जताया आभार
सनी देओल फैंस हैरान! आखिर 2027 तक के लिए क्यों टली 'परशुराम'?
Deoghar News: श्रावणी मेले में पूर्व रेलवे की बेहतर व्यवस्था, 4 दिनों में 3.75 लाख श्रद्धालुओं ने की यात्रा
Palamu News: अंधविश्वास में युवक की हत्या, उँटारी रोड पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा
Palamu News: प्रभात मेहता हत्याकांड में पुलिस को सफलता, दूसरा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
Palamu News: भाजपा नेता किशोर पाण्डेय ने बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा से की शिष्टाचार मुलाकात
Palamu News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में बैठक संपन्न, तैयारियों की हुई समीक्षा
Palamu News: उपायुक्त शेखावत की सख्त हिदायत, उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा अंकुश
Dhanbad News: सीआईएसएफ ने कोयलांचल में चलाया विशेष अभियान, 143 कोयला वाहनों की सघन जांच
Dhanbad News: बस्ताकोला एरिया 9 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 टन अवैध कोयला जब्त
Dumka News: श्रावणी मेले में बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को परिजनों से मिला रही एआई तकनीक