Koderma News: एनजीटी रोक के बाद भी नदियों से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू उठाव
अक्तो नदी के अस्तित्व पर मंडराया गंभीर संकट
जयनगर में एनजीटी की रोक के बावजूद अक्तो नदी समेत अन्य नदियों से बालू का अवैध उठाव जारी है, जिससे नदियां सूखने लगी हैं और पुलों व सिंचाई पर संकट आ गया है।
जयनगर: एनजीटी रोक के बावजूद नदियों से लगातार हो रहे अवैध बालू उठाव से इस इलाके की नदियों का अस्तित्व मिट रहा है। नदियों का अस्तित्व हीं ख़तरे की ओर बढ रही है। बरसात के इस मौसम में नदियों में पानी सिफ़र है। नदियों में जंगली घांस और बड़े पौधों ने अपना आकार ले लिया है। नदियों में पानी का बहाव नहीं होने से जल संकट भी उत्पन्न हो गया है। इस समय नदियां पानी के उफ़ान पर रहती थी। मगर अब हालात उलट है। मौजदा हालात में ऐसी स्थिति बन गयी है की मवेशियों को भी पानी नसीब नहीं हो रहा है।
इस इलाके की अक्तो नदी ऐसी नदी थी जिसमें 12 महीने पानी रहता था।अक्तो नदी ऐसी जीवित नदी थी जो प्रखंड के गोपालडीह, इरगोबाद में सरकार द्वारा लिफ्ट ऐरिगेशन के द्वारा किसानों के खेतों में पानी पहुंचता था। लेकिन आज किसान बुंद बुंद पानी के लिए तरस रहे हैं। यही हाल रहा तो नदी का अस्तित्व मिट हीं रहा है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


