पलामू में इंसानियत की मिसाल: उफनती कोयल नदी में कूदकर टेंपो चालक ने बचाई युवती की जिंदगी
एमएमसीएच में गंभीर हालत में चल रहा इलाज
पलामू के मेदिनीनगर स्थित शाहपुर पुल पर शनिवार को मानवता की अनोखी मिसाल देखने को मिली। 19 वर्षीय शहनाज अख्तर ने कोयल नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन टेंपो चालक मोहम्मद राजा ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगा दी और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शाहपुर पुल पर शनिवार को मानवता की एक मिसाल देखने को मिली। यहाँ कोयल नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक 19 वर्षीय युवती के लिए एक टेंपो चालक फरिश्ता बनकर आया। टेंपो चालक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उफनती नदी में छलांग लगा दी और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
चैनपुर की रहने वाली है युवती
नदी से सुरक्षित निकाली गई युवती की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकाटी गांव निवासी मुस्लिम अंसारी की पुत्री शहनाज अख्तर (उम्र 19 वर्ष) के रूप में की गई है। नदी से बाहर निकालने के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
सामान लेकर जा रहे चालक ने दिखाई बहादुरी


मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार व महेंद्र कुमार तुरंत एमएमसीएच पहुंचे। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और अस्पताल पहुंचे परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन और आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


