Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में शिथिलता पर एसडीएम निर्मल सोरेन सख्त

सहायक निर्वाचन पदाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी ने दिए निर्देश

Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में शिथिलता पर एसडीएम निर्मल सोरेन सख्त
(मतदाता सूची समीक्षा बैठक)

कोडरमा के अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक में कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अभियान को गति देने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए स्थानीय स्कूल के शिक्षकों को सहायक के रूप में जोड़ने का बड़ा फैसला लिया है।

कोडरमा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण और सत्यापन के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा बैठक गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन ने की।​ समीक्षा के दौरान एसआईआर कार्य की धीमी गति और शिथिलता को देखकर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। और अधिकारियों व कर्मियों को फटकार लगाई। 

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को ससमय पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। वहीं ​एसआईआर कार्य को रफ्तार देने और समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब इस अभियान में एक-एक सहायक को जोड़ा गया है जिसमें स्थानीय विद्यालयों के शिक्षकों को शामिल किया गया है।

बैठक में मुख्य रूप से ​प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि,​अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी केशव प्रसाद चौधरी,​ प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी प्रफुल्ल सिंह,पंचायत सचिव, केदार यादव, अंशुमन राज, शिवशंकर कुमार, धीरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, सरवन कुमार, सोनू कुमार समेत क्षेत्र के सभी बीएलए  सुपरवाइजर और बीएलओ मौजूद रहे।अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिहीन बनाना हमारी प्राथमिकता है। सभी सुपरवाइजर और बीएलओ क्षेत्र में मुस्तैदी से जुटें ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूटने न पाए। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
भारत सरकार ने झारखंड को रिम्स-02 निर्माण के लिए 33 अरब रुपये का तोहफा दिया: जे.पी. पांडेय
मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या और सीएसपी लूटकांड का खुलासा
JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी रिजल्ट रद्द कर CBI जांच की मांग, प्रतुल शाहदेव का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला
भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नि:शुल्क नेत्र शिविर, 60 लोगों की जांच
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पीएम मोदी का नमन, बोले- विकसित भारत की राह को आलोकित कर रहे उनके आदर्श
प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली
खेलगांव शूटिंग रेंज की बदहाल व्यवस्था पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार
नफरत फैलाने वालों के खिलाफ आजीवन वैचारिक लड़ाई लड़ता रहूंगा: सुभाष प्रसाद यादव
जमुआ में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को 15100 हेल्पलाइन और नशा उन्मूलन कानून की जानकारी
रोजमार्टा कंपनी पर सरकार मेहरबान क्यों? बाबूलाल मरांडी ने परिवहन विभाग में करोड़ों के भुगतान पर उठाए सवाल