जमुआ में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को 15100 हेल्पलाइन और नशा उन्मूलन कानून की जानकारी
नालसा और झालसा के निर्देश पर 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
जमुआ प्रखंड के जरिडीह पंचायत स्थित मीरा चौक में नालसा, झालसा और डालसा के निर्देशानुसार 90 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को 15100 राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा नशा उन्मूलन से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
गिरिडीह। सोमवार को जमुआ प्रखंड के जरिडीह पंचायत अंतर्गत मीरा चौक में नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देश तथा डालसा, गिरिडीह के आदेशानुसार 90 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य विजय भारती ने की, जबकि मंच संचालन समाजसेवी हीरालाल वर्मा ने किया। विधिक सहायता केंद्र के पीएलवी रमेश कुमार कुशवाहा ने उपस्थित ग्रामीणों को 15100 निःशुल्क टोल-फ्री नंबर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15100 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) का राष्ट्रीय टोल-फ्री कानूनी सहायता हेल्पलाइन नंबर है। इस नंबर पर कोई भी नागरिक मुफ्त कानूनी सलाह प्राप्त करने, अपने अधिकारों की जानकारी लेने तथा कानूनी कार्यवाही में सहायता के लिए संपर्क कर सकता है।


उन्होंने नशा पीड़ितों के लिए उपलब्ध विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन हेतु विधिक सेवा योजना-2015 की जानकारी भी दी। साथ ही 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया।
इस अवसर पर राजीव रंजन, वार्ड सदस्य लखेश्वर महतो, बजरंगी वर्मा, अशोक कुशवाहा, कमल महतो, बासुदेव वर्मा, बिंदल वर्मा, विनोद वर्मा, जयराम महतो, रेशमन महतो, सोना महतो, बद्री महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

