Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर समाहरणालय में सर्वदलीय बैठक आयोजित
उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज रहीं पूरी तरह सक्रिय
गिरिडीह समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई। एसडीओ धीरेंद्र कुमार ने राजनीतिक दलों से त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने में सहयोग मांगा और गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 घोषित की।
गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज समाहरणालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, धीरेंद्र कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, पायल राज ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती, निर्वाचन शाखा के अधिकारीगण एवं जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया, समय-सीमा, तकनीकी पहलुओं एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है और इसमें सभी संबंधित पक्षों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार, स्थानांतरण अथवा नाम सुरक्षित रखने हेतु गणना प्रपत्र (Enumeration Form) जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।


बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं जिज्ञासाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनसहभागिता आधारित बनाने पर बल दिया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


