अभाविप की पीरटांड़ में बैठक, स्थापना दिवस पर दौड़ और वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी आयोजित

प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने पीरटांड़ के ऐतिहासिक महत्व पर डाला प्रकाश

अभाविप की पीरटांड़ में बैठक, स्थापना दिवस पर दौड़ और वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी आयोजित
पीरटांड़ के चिरकी में आयोजित अभाविप बैठक को संबोधित करते प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू एवं उपस्थित कार्यकर्ता।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पीरटांड़ प्रखंड इकाई की बैठक हरिजन टोला, चिरकी में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने पीरटांड़ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। प्रांत एसएफएस सह संयोजक अनीश राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार को अभाविप का लक्ष्य बताया।

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पीरटांड़ प्रखंड इकाई की ओर से हरिजन टोला, चिरकी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मंटू मुर्मू ने कहा कि पीरटांड़ प्रखंड अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र सदियों से आदिवासी समाज के सर्वोच्च देवता मरांग बुरू और उनकी संस्कृति का केंद्र बिंदु रहा है। इसी प्रकार, जैन समुदाय के लिए यह दुनिया का सबसे पवित्र और सर्वोच्च तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी के रूप में प्रसिद्ध है। साथ ही, यह क्षेत्र ब्रिटिश काल के विद्रोहों का भी साक्षी रहा है।

प्रांत एसएफएस सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि पीरटांड़ जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को शिक्षा से जोड़ना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रमुख लक्ष्य है। जिला संयोजक नीरज चौधरी ने कहा कि अभाविप की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। इस वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे गिरिडीह जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पीरटांड़ प्रखंड में दौड़ प्रतियोगिता एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

बैठक को सफल बनाने में साहिल तुरी, आफरीन परवीन, अंतरा कुमारी, सुरभि कुमारी, दीपक मरांडी, सूरज सोरेन, रोहित कुमार, रोहित राय, विनय कुमार, बादल कुमार, शुभम कुमार, मिलन कुमार, रंजीत कुमार, शिवा कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह भी पढ़ें: Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता
अंधविश्वास की दर्दनाक पराकाष्ठा: सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, शव को गोबर-गोमूत्र में लपेटकर 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र
Giridih News: अफवाह फैलाने और भ्रामक खबरें पोस्ट करने वालों पर होगी सख्त विधिक कार्रवाई
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर समाहरणालय में सर्वदलीय बैठक आयोजित
अमेरिका-ईरान में सीजफायर टूटा, पुनः भड़का युद्ध: जे पी पांडेय
Koderma News: झुमरीतिलैया में आठ दिवसीय श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का भव्य समापन
Koderma News: प्रवासी श्रमिक का गुजरात में निधन, पैतृक गांव पहुंचा शव
Koderma News: सतगावां के बासोडीह में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 'ओम क्लिनिक' का शुभारंभ
Koderma News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
Koderma News: प्रशासनिक व नागरिक समन्वय, केंद्रीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रक्षेत्रों का दौरा कर बनाई रणनीति
Koderma News: सरला-बिरला विश्वविद्यालय में भव्य पुरस्कार वितरण के साथ फिल्म फेस्टिवल संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कॉमर्स के छात्रों ने मनाया राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस